Delhi floods: अरविंद केजरीवाल को सता रही बाढ़ की चिंता, गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

लगातार हो रही बारिश की वजह से राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जहां दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज यानी बुधवार को दिल्ली में यमुना के रिकॉर्ड जलस्तर पर पहुंचने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा और उन्हें इस मामले में दखल देने को कहा है।

गृह मंत्री को लिखा पत्र

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इसलिए हथिनीकुंड से सीमित स्तर पर पानी छोड़ा जाना चाहिए। बताते चले कि 1978 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि यमुना का जलस्तर 207.55 मीटर पर पहुंचा हो। सेंट्रल वाटर कमीशन के मुताबिक बुधवार रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर हो जाएगा। गौरतलब है कि सितंबर के महीनें में दिल्ली में G20 शिखर सम्मलेन होना है। ऐसे में उस वक्त दिल्ली में बाढ़ आई तो ये दुनिया में एक अच्छा संदेश नहीं होगा।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

Exit mobile version