Delhi Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के संग्राम के बीच कांग्रेस पार्टी को एक भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अचानक इस्तीफे के बाद मानों खलबली ही मच गई है। पार्टी के भीतर आए इस मोड़ ने राजनीतिक सियासत को पलटकर ही रख दिया है ऐसा माना जा रहा है कि अरविंद सिंह लवली का अचानक पार्टी से इस्तीफा देने का कारण कांग्रेस पार्टी के महासचिव दीपक बाबरिया को बताया जा रहा है।
क्या है अरविंदर सिंह के इस्तीफे की वजह ?
कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे ने राजनीति में एक अलग ही मोड़ लाकर खड़ा कर दिया है। अरविंदर सिंह ने अपने इस्तीफे को लेकर कई कारणों को बताया है इंडिया अलपायंस में आम आदमी पार्टी के साथ हुए गठबंधन के बाद की निराशा को भी उन्होंने बताया है। हालाकि माना जा रहा है कि अरविंदर के अध्यक्ष पद से इस तरह अपने पद से इस्तीफा देने की असली वजह दीपक बावरिया के साथ उनकी लंबे समय से चल रही अनबन है। आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे के लिए लिखे एक पत्र में अपनी अंतरआत्मा को उजागर करते हुए की बातों का ज़िक्र किया है।
अरविंदर ने कहा कि, “यह पत्र मैं बहुत ही भारी दिल के साथ लिख रहा हूं..मैं पार्टी में खुद को एक दम लाचार महसूस करता हूं..इसलिए अब दिल्ली के अध्यक्ष पद पर बना नहीं रह सकता…दिल्ली कांग्रेल के सीनियर नेताओं के लिए गए सभी सर्सम्मत फैसलों एकतरफ दिल्ली के प्रभारी रोक लगा देते हैं.. जब से मुझे दिल्ली का पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है..तब से मुझे किसी को भी सीनियर पद पर नियुक्ति करने की अनुमति नहीं है।“
सामने आई इस्तीफे की असली वजह
अरविंदर सिंह के इस्तीफे की एक और वजह सामने आई है जिसको उनके इस्तीफे की मुख्य जड़ माना जा रहा है। कन्हैया कुमार के पूर्वी दिल्ली सीट से कड़े होने पर पार्टी में जश्न का माहौल है। और चुनाव मे उनकी भागीदारी को लेकर पार्टी मुख्यालय का एक पोस्टर भी लगाया गया था जिसमें कन्हैया कुमार के साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के अलावा और किसी को भी पोस्टर में जगह नहीं दी गई थी। और इस रविवार को उनके कार्यालय का उद्दघाटन भी होने ही वाला था। कन्हैया कुमार के इस पोस्टर में कांग्रेस के कई प्रमुख नेता नज़र नहीं आए थे इसी को लेकर पार्टी के लोगों में गुस्सा था।