Wednesday, November 19, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

पहली बार देखा गया 3 पैर और 1 आंख वाला शेर, जानें खूंखार जैकब कैसे करता है ‘बेजुबानों’ का शिकार

युगांडा के जंगलों में जैकब नाम का एक शेर रहता है। शेर की उम्र 11 साल की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ साल पहले शिकारियों ने फंदा बिछाया था। जैकब का एक पैर उसमें फंस गया। पैर इतना खराब हो गया कि डॉक्टरों ने काट दिया। उसके बाद एक पानी के भैंसे ने सींग मारकर उसकी एक आंख फोड़ दी।

Vinod by Vinod
November 19, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली, विदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया में कई नस्ल के शेर हैं, जिनके किस्से अजब-गजब के हैं, लेकिन यूगांडा के जंगल से एक ऐसी तस्वीर सामने निकल कर आई है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ाए हुए है। ये तस्वीर तीन पैर और एक आंख वाले शेर की है। जिसका नाम जैकब बताया जा रहा है। शेर अपने भाई भाई तिबू के साथ मिलकर शिकार करता है। उसने शिकार का तरीका भी इजाद किया है। तिबू शिकार भगाता है तो वहीं जैकब छिपकर झपट्टा मार कर शिकार का काम तमाम कर देता है।

युगांडा के जंगलों में जैकब नाम का एक शेर रहता है। शेर की उम्र 11 साल की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ साल पहले शिकारियों ने फंदा बिछाया था। जैकब का एक पैर उसमें फंस गया। पैर इतना खराब हो गया कि डॉक्टरों ने काट दिया। उसके बाद एक पानी के भैंसे ने सींग मारकर उसकी एक आंख फोड़ दी। सब सोचते थे कि अब यह शेर ज्यादा दिन नहीं जी पाएगा,. लेकिन जैकब ने सबको गलत साबित कर दिया है। जैकब शेर शान से जंगलों में रहता है और अजब-गजब तरीके से शिकार कर अपना पेट भरता है।

RELATED POSTS

T20 World Cup 2024: 43 साल की उम्र में युगांडा के इस खिलाड़ी ने गेंद से रच डाला इतिहास

T20 World Cup 2024: 43 साल की उम्र में युगांडा के इस खिलाड़ी ने गेंद से रच डाला इतिहास

June 6, 2024
T20 World Cup 2024 अफ़गानिस्तान ने युगांडा को 58 रनों पर समेटा, बड़े मार्जन की जीत से टूर्नामेंट में मिल सकता है ये फायदा!

T20 World Cup 2024 अफ़गानिस्तान ने युगांडा को 58 रनों पर समेटा, बड़े मार्जन की जीत से टूर्नामेंट में मिल सकता है ये फायदा!

June 4, 2024

आमतौर पर ऐसा घायल शेर मर जाता है या दूसरों के बचे हुए शिकार खाता है। या गाय-भैंस चुराकर खाता है। लेकिन जैकब के पास सिर्फ उसका भाई तिबू है। दोनों मिलकर रहते हैं। दोनों खुद शिकार करते हैं। जैकब झुंड के बजाए अपने भाई के साथ ही रहता है। पिछले साल जैकब और तिबू ने दुनिया को हैरान कर दिया था। दोनों भाइयों ने मगरमच्छों से भरी नदी में 1.5 किलोमीटर तैरकर पार किया। शेरों का इतना लंबा तैरना कभी रिकॉर्ड नहीं हुआ था। जैकब शेर सालों से जिंदा है और अब वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि वह शिकार करने का एकदम नया और चालाक तरीका अपना रहा है।

जैकब शेर और तिबू मिलकर शिकार को घेरते हैं। तिबू तेज दौड़कर शिकार को जैकब की तरफ भगाता है। जैकब पहले से छिपकर बैठा रहता है। जैसे ही शिकार पास आता है, वह झपट्टा मारता है। गले या पीठ पर हमला कर देता है। तीन पैर होने के बावजूद वह बहुत ताकतवर हमला करता है और शिकार को गिरा देता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि यह तरीका बिल्कुल नया है। शेरों में पहले कभी ऐसा नहीं देखा गया। इसे एम्बुश हंटिंग की नई स्टाइल कह रहे हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि जैकब शेर ने खुद को जंगल में जिंदा रहने के लिए तैयार किया। उसकी अंदर की शक्ति ने उसे जंगल में लड़ने लायक बनाया।

क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क के रिसर्चर डॉ. अलेक्स ब्रैक्सटन ने कहा कि हम सोचते थे कि जैकब सिर्फ भाई की मदद से या मरे हुए जानवर खाकर जिएगा। लेकिन वह खुद बड़ा-बड़ा शिकार कर रहा है। यह प्रकृति की अद्भुत ताकत दिखाता है कि जानवर कितनी जल्दी खुद को बदल लेते हैं। एक और विशेषज्ञ ने कहा कि जैकब ने साबित कर दिया कि विकलांगता सफलता की राह नहीं रोक सकती। उसकी जिंदगी हमें इंसानों को भी सिखाती है।

Tags: Jacob LionOne Eyed LionThree Legged Lionuganda
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

T20 World Cup 2024: 43 साल की उम्र में युगांडा के इस खिलाड़ी ने गेंद से रच डाला इतिहास

T20 World Cup 2024: 43 साल की उम्र में युगांडा के इस खिलाड़ी ने गेंद से रच डाला इतिहास

by Neel Mani
June 6, 2024

नई दिल्ली: इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज की सरजमीं पर हो रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024)...

T20 World Cup 2024 अफ़गानिस्तान ने युगांडा को 58 रनों पर समेटा, बड़े मार्जन की जीत से टूर्नामेंट में मिल सकता है ये फायदा!

T20 World Cup 2024 अफ़गानिस्तान ने युगांडा को 58 रनों पर समेटा, बड़े मार्जन की जीत से टूर्नामेंट में मिल सकता है ये फायदा!

by Neel Mani
June 4, 2024

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में कई शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस...

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया युगांडा में फैले इबोला संक्रमण के लिए तैयार करेगा Ebola Vaccine

by Abhinav Shukla
October 18, 2022

Kampala: अफ्रीकी देश युगांडा में फैले इबोला संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत का सीरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन तैयार करने जा...

Next Post
आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान नेता का खुलासा ‘हमने कराए हैं और कराते रहेंगे

आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान नेता का खुलासा 'हमने कराए हैं और कराते रहेंगे

हेल्दी शुरुआत: सेब और ओट्स से तैयार करें पौष्टिक मिल्कशेक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

हेल्दी शुरुआत: सेब और ओट्स से तैयार करें पौष्टिक मिल्कशेक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version