Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

NCMC Card: क्या पिंक टिकट का दौर होगा खत्म, कब से लागू होगा फ्री बस यात्रा का नया डिजिटल सिस्टम

दिल्ली की बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा अब एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड से होगी। पिंक टिकट सिस्टम खत्म होगा। फरवरी से कार्ड जारी होने की उम्मीद है, जिससे सफर डिजिटल और आसान बनेगा।

by SYED BUSHRA
14/01/2026
in दिल्ली
Delhi bus free travel NCMC card

NCMC Card in Delhi Buses:दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा आगे भी जारी रहेगी, लेकिन इसका तरीका अब बदलने जा रहा है। दिल्ली परिवहन निगम ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी एनसीएमसी कार्ड जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। डीटीसी के अनुसार, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मिलने वाला पिंक कार्ड पूरी तरह मुफ्त होगा। इस कार्ड के जरिए वे दिल्ली की बसों में बिना टिकट लिए यात्रा कर सकेंगी।

एक बार बनेगा कार्ड, बार-बार टिकट की झंझट खत्म

डीटीसी अधिकारियों ने बताया कि यह एनसीएमसी कार्ड मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के कार्ड की तरह होगा। इसके लिए सिर्फ एक बार मामूली शुल्क लिया जाएगा, जबकि पिंक सहेली कार्ड पूरी तरह निशुल्क रहेगा। कार्ड के जरिए बसों में यात्रा करना आसान और डिजिटल हो जाएगा। इससे टिकटिंग सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को हर बार लाइन में लगकर टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पिंक टिकट सिस्टम होगा बंद

फिलहाल दिल्ली की बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को पिंक टिकट दिए जाते हैं। रोजाना करीब सात लाख पिंक टिकट जारी होते हैं। हर सफर के लिए अलग टिकट लेना पड़ता है, जिससे समय और कागज दोनों की बर्बादी होती है। एनसीएमसी कार्ड लागू होने के बाद यह व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। कार्ड दिखाकर ही मुफ्त यात्रा हो सकेगी, जिससे सफर ज्यादा आरामदायक होगा।

फरवरी से शुरू हो सकता है कार्ड जारी होना

डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, निजी कंपनियों को कार्ड जारी करने की तैयारी में करीब एक महीना लगेगा। कार्यादेश मिलने के बाद कंपनियां तय केंद्रों पर अपना सिस्टम लगाएंगी। उम्मीद है कि फरवरी से एनसीएमसी कार्ड बनना शुरू हो जाएगा और धीरे-धीरे पूरी व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

तीन तरह के स्मार्ट कार्ड लाने की योजना

दिल्ली सरकार सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि सभी यात्रियों के लिए नए स्मार्ट कार्ड लाने की तैयारी में है।

पहला, पिंक सहेली कार्ड, जो महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए होगा और इससे बसों में पूरी तरह मुफ्त यात्रा मिलेगी।

दूसरा, विशेष स्मार्ट कार्ड, जो वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और मौजूदा रियायती पास धारकों के लिए होगा।

तीसरा, जनरल स्मार्ट कार्ड, जिसे कोई भी यात्री रिचार्ज करके इस्तेमाल कर सकेगा, बिल्कुल मेट्रो कार्ड की तरह।

दिल्ली का आधार कार्ड जरूरी

पिंक सहेली कार्ड के लिए दिल्ली के पते वाला आधार कार्ड जरूरी होगा। वहीं रियायती और सामान्य कार्ड मामूली शुल्क पर मिलेंगे। रियायती कार्ड उन्हीं लोगों को दिए जाएंगे, जो तय शर्तें पूरी करेंगे, जैसे बुजुर्ग, दिव्यांग, पत्रकार और खिलाड़ी। अधिकारियों के अनुसार, इस नई व्यवस्था से आम यात्रियों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

Next Post
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

India Iran advisory

तेहरान में बड़ा खतरा! मोदी सरकार का आदेश: जान बचानी है तो तुरंत लौटें भारत।

Sambhal violence FIR court police

Sambhal Violence Case: फायरिंग मामले में 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश, एसपी बोले नहीं करेंगे, कोर्ट, पुलिस आमने-सामने

RELATED

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India