Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » दिल्ली में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव आज, सात महीने तक टलने के बाद होगी वोटिंग, जानें खबर से जुड़ी पूरी अपडेट

दिल्ली में मेयर-डिप्टी मेयर का चुनाव आज, सात महीने तक टलने के बाद होगी वोटिंग, जानें खबर से जुड़ी पूरी अपडेट

दिल्ली एमसीडी में आज मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। यह चुनाव दोपहर 2 बजे एमसीडी सदन की बैठक में होगा, जिसमें बीजेपी पार्षद सत्या शर्मा, जो कि पीठासीन अधिकारी हैं, मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराएंगी।

by Gulshan
14/11/2024
Delhi Mayor Election

Delhi Mayor Election : दिल्ली में आज एमसीडी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने जा रहे हैं। एमसीडी सदन की बैठक आज (14 नवंबर) दोपहर 2 बजे होगी। इसमें पीठासीन अधिकारी (भाजपा पार्षद) सत्या शर्मा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव संपन्न कराएंगी। आपको बता दें कि एमसीडी के प्रशासक एलजी हैं, जिन्होंने सत्या को नियुक्त किया है। सबसे वरिष्ठ पार्षद होने के नाते सत्या को चुना गया। सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से सभी पार्षदों को आदेश दिया गया है कि वे पीठासीन अधिकारी के आदेश का पालन करें और चुनाव संपन्न कराएं।

आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया के अलावा संजय सिंह और निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में जीत का मंत्र दिया है। इस बैठक का एजेंडा मेयर चुनाव जीतना था। एमसीडी चुनाव की तैयारी में दो अलग-अलग मतदान केंद्र हैं। लेकिन सदन में मतदान के समय निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने साथ मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं होगी। आपको बता दें कि स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिशा-निर्देशों का विरोध किया था। विधायक और सांसद भी लेंगे हिस्सा

एमसीडी के 249 पार्षदों के अलावा 14 विधायक, दिल्ली के सभी सातों लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद भी मेयर चुनाव में हिस्सा लेंगे, लेकिन उन्हें सदन में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में एमसीडी ने सभी पार्षदों, विधायकों और सांसदों को पहले ही सूचना भेज दी थी।

RELATED NEWS

Delhi Mayor Election

Delhi Mayor Election: बीजेपी की निर्विरोध जीत, AAP ने उठाए गंभीर आरोप, जानिए वजह

April 21, 2025

80 दिन के इंतजार के बाद दिल्ली वासियों को मिला मेयर, शैली ओबेरॉय ने संभाली पद की कमान, BJP को मिली हार

February 22, 2023

कौन बने मेयर पद के प्रत्य़ाशी ?

आप ने देव नगर के वार्ड 84 से पार्षद महेश खिंची को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने शकूरपुर से किशन लाल को मेयर प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आप ने अमन विहार के पार्षद रविंदर भारद्वाज को डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में उतारा है। इस पद के लिए भाजपा ने सदातपुर से नीता बिष्ट को मैदान में उतारा है। आज दिल्ली के नए मेयर का चुनाव होते ही मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय पूर्व मेयर बन जाएंगी। आपको बता दें कि नए मेयर का चुनाव अप्रैल 2024 से अटका हुआ था।

यह भी पढ़ें : साउथ अफ्रिका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने मैदान में दिखाया अपना दम, तोड़ा 14 साल पुराना महारिकॉर्ड…

दिल्ली नगर निगम अधिनियम कहता है कि नए मेयर चुनाव की तारीख और समय मेयर द्वारा तय किया जाता है, जबकि चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारी दिल्ली के एलजी द्वारा तय किया जाता है। जाहिर है विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आप दोनों ही चाहते हैं कि मेयर उनका हो, ताकि वे विधानसभा चुनाव में जोश के साथ उतर सकें। नए मेयर का कार्यकाल सिर्फ 5 महीने का होगा इस बार चुनाव में मेयर पद पर दलित उम्मीदवार के चुने जाने की संभावना है, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच खींचतान के चलते नए मेयर का कार्यकाल सिर्फ पांच महीने का होगा।

दिल्ली नगर निगम एक्ट

दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव हर साल अप्रैल में होता है। दिसंबर 2022 में जब निगम के आम चुनाव हुए तो आप ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद फरवरी 2023 में आप पार्षद डॉ. शैली ओबेरॉय मेयर बनीं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद अप्रैल 2023 में हुए मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय दोबारा मेयर चुनी गईं। अप्रैल 2024 का मेयर चुनाव नहीं हो सका। एमसीडी एक्ट के मुताबिक मेयर पद का पहला साल महिला पार्षदों के लिए, दूसरा सामान्य और तीसरा साल अनुसूचित जाति के पार्षदों के लिए आरक्षित होता है।

आखिरी 2 साल फिर से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होते हैं। पार्षदों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने मेयर चुनाव टलने की आशंका जताई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षदों से अपील की है कि वे वोट देने से पहले अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। कपूर ने कहा कि जिस तरह से दलित मेयर का चुनाव टाला गया, उससे आप पार्षद काफी नाराज हैं

Related Posts

Delhi Mayor Election

Delhi Mayor Election: बीजेपी की निर्विरोध जीत, AAP ने उठाए गंभीर आरोप, जानिए वजह

April 21, 2025

80 दिन के इंतजार के बाद दिल्ली वासियों को मिला मेयर, शैली ओबेरॉय ने संभाली पद की कमान, BJP को मिली हार

February 22, 2023

Delhi Mayor Election: दिल्ली में आज होगी नगर निगम की बैठक, बैठक में AAP-BJP के बीच हंगामे के आसार

January 24, 2023
Next Post
UP Weather : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 35 जिलों में कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather : यूपी में ठंड ने दी दस्तक, 35 जिलों में कोहरे की चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सपा विधायक Irfan Solanki को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन सजा पर रोक नहीं…

सपा विधायक Irfan Solanki को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन सजा पर रोक नहीं...

India International Trade Fair 2024

दिल्ली में आज से इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज़, चीन समेत दुनिया के 11 देशों ने इसमें लिया हिस्सा

POPULAR POST

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026

LATEST

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India