Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi के मुस्तफाबाद का बदलेगा नाम? भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कर दिया बड़ा ऐलान

Delhi News : भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, "मुस्तफाबाद का नाम एक प्रॉपर्टी डीलर मुस्तफा के नाम पर पड़ा था, जिसने यहां प्लॉट काटे थे।

by Kirtika Tyagi
March 28, 2025
in Latest News, दिल्ली, राष्ट्रीय

Delhi : दिल्ली के मुस्तफाबाद क्षेत्र का नाम बदलने की मांग को लेकर भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर इस क्षेत्र का नाम बदलकर ‘शिव विहार’ रखा जाना चाहिए।

भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार, “मुस्तफाबाद का नाम एक प्रॉपर्टी डीलर मुस्तफा के नाम पर पड़ा था, जिसने यहां प्लॉट काटे थे। अब जनता चाहती है कि इस क्षेत्र को ‘शिव विहार’ नाम दिया जाए। हालांकि, यह बदलाव केवल विधानसभा क्षेत्र के नाम पर लागू होगा, वार्ड के नाम में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।”

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

September 11, 2026
Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

July 23, 2026

इस दौरान, उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिरों के आस-पास मीट की दुकानें नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं पर ऐसा है, तो इस पर सोचना चाहिए। अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए, सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने साफ किया कि इस फैसले का किसी धर्म विशेष से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी धार्मिक गतिविधि से जाम जैसी समस्याएं होती हैं। नमाज अदा करनी है, तो मस्जिद में करें; सड़कों पर करने से यातायात प्रभावित होता है।”

भाजपा विधायक ने कर दिया बड़ा ऐलान

इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सार्वजनिक स्थान और सड़कें सार्वजनिक उपयोग और यातायात के लिए हैं। हालांकि, हम नमाज अदा करने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसे मस्जिदों में अदा किया जाना चाहिए, न कि सार्वजनिक स्थानों पर। इससे दूसरों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।”

इसके साथ ही दिल्ली की शकूर बस्ती से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक करनैल सिंह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को चिट्ठी लिखी, जिसमें भाजपा विधायक ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर ऐतराज जताया है।

करनैल सिंह ने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से यातायात बाधित होती है, जिससे लोगों को असुविधा होती है। हम सभी को अपने-अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित न हो।

Tags: DelhiMohan Singh Bisht

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
September 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
July 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
June 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Next Post
Kathua

Kathua encounter: कठुआ में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Bareilly

Bareilly News: बरेली में किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, जानें मामला

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India