Sunday, November 8, 2026 4:08 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Traffic Jam in Delhi NCR: गुरुग्राम से नोएडा तक सड़कों पर मचा कोहराम जलभराव से लगा भारी जाम, बारिश का टूटा रिकॉर्ड

Traffic Jam in Delhi NCR: गुरुग्राम से नोएडा तक सड़कों पर मचा कोहराम जलभराव से लगा भारी जाम, बारिश का टूटा रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव और जाम ने आम लोगों को बेहाल कर दिया। गुरुग्राम से नोएडा तक ट्रैफिक ठप रहा और राजधानी में 15 साल का अगस्त बारिश रिकॉर्ड टूट गया।

by SYED BUSHRA
03/09/2025

Delhi NCR Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी रुक-रुककर हुई बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया और ट्रैफिक जाम से लोग घंटों तक परेशान रहे।

गुरुग्राम और नोएडा में भारी जाम

सोमवार को गुरुग्राम में महाजाम देखने के बाद मंगलवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पीक ऑवर में जब लोग दफ्तर से घर लौट रहे थे, तो उनका सफर सामान्य से कई गुना लंबा हो गया। जहां पहले 30 मिनट में सफर पूरा हो जाता था, वहीं अब 3 से 4 घंटे लग रहे हैं।

दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाला कालिंदी कुंज ठप

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला कालिंदी कुंज भी जाम का शिकार रहा। मंगलवार शाम गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही थीं। स्थिति इतनी गंभीर थी कि एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं।

RELATED NEWS

No Content Available

राजधानी की सड़कों पर तालाब जैसा नजारा

दिल्ली के कई अहम इलाकों जैसे एम्स, सुप्रीम कोर्ट, साकेत, कालकाजी और दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाकों में बारिश का पानी भर गया। थोड़ी देर की बारिश ने राजधानी की तैयारियों की पोल खोल दी। जगह-जगह सड़कें तालाब जैसी हो गईं और लोगों की रफ्तार थम गई।

बारिश का टूटा रिकॉर्ड भी

दिल्ली में इस साल अगस्त में बारिश का 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। अब तक 399.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तुलना करें तो 2024 में अगस्त में 390.3 मिमी, 2023 में 91.8 मिमी और 2010 में 455.8 मिमी बारिश हुई थी। इस बार की लगातार बारिश ने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है।

हादसे और परेशानियां

बारिश और जाम की वजह से कई जगहों पर हादसे भी हुए। राजधानी में एक पेड़ गिरने से जान जाने की खबर सामने आई। ऐसे में लोगों का कहना है कि प्रशासन को बारिश से निपटने के इंतजाम और पुख्ता करने चाहिए।

दिल्ली-एनसीआर में जारी बारिश ने साफ कर दिया कि थोड़ी सी बरसात भी शहर की व्यवस्था को चरमरा देती है। जलभराव और जाम ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आने वाले दिनों में और बारिश ने हालात और खराब कर सकते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP

UP में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी 16 हजार रुपये से कम नहीं होगी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Agra

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

Amethi

Amethi में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, 3 युवकों की मौत

POPULAR POST

Green Crackers : असली ग्रीन पटाखे कैसे पहचाने? खरीदने से पहले जरूर जांचें पैकेट, QR कोड और लाइसेंस

Green Crackers : असली ग्रीन पटाखे कैसे पहचाने? खरीदने से पहले जरूर जांचें पैकेट, QR कोड और लाइसेंस

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

Sugar Price Hike: दिवाली से पहले महंगी हुई चीनी, जाने एक प्रतिकिलो कितना बढ़ा दाम

November 4, 2026

LATEST

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026
U19 Asia Cup : हमजा की यादगार पारी, भारत पर पड़ी भारी , जीती हुई बाज़ी हारी, जानिए कैसे पाकिस्तान ने छीनी जीत?

U19 Asia Cup : हमजा की यादगार पारी, भारत पर पड़ी भारी , जीती हुई बाज़ी हारी, जानिए कैसे पाकिस्तान ने छीनी जीत?

November 8, 2026
Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

November 8, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026
Esha Deol-Bharat Takhtani: दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी,तलाक़ के बाद भी नहीं बनी दूरियां

Esha Deol-Bharat Takhtani: दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी,तलाक़ के बाद भी नहीं बनी दूरियां

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India