गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

वसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया है। अगले कुछ दिन ठंड बनी रहेगी, जबकि बारिश और हवाओं से प्रदूषण में राहत मिलने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR Weather Update:वसंत पंचमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे बीते दो दिनों की हल्की गर्मी गायब हो गई और ठंड ने दोबारा दस्तक दे दी। मौसम के इस बदलाव से लोगों को सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पहले ही एक्टिव और मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम बदलने की संभावना जताई थी। इसी कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और कहीं-कहीं बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई थी।

अगले कुछ दिन ऐसे ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव तीन से चार दिनों तक बना रह सकता है। इस दौरान तापमान में साफ गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं शनिवार को पारा और नीचे गिरकर 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इससे ठंड का असर और बढ़ेगा। ऐसे में वीकेंड और 26 जनवरी के आसपास लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है।

RELATED NEWS

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

अगस्त 8, 2026
Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

जनवरी 24, 2026

बारिश से प्रदूषण को मिलेगी राहत

इस बारिश और तेज हवाओं का सबसे बड़ा फायदा दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण के मोर्चे पर मिल सकता है। लंबे समय से खराब चल रही एयर क्वालिटी में सुधार की उम्मीद है। बारिश से हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण के कण जमीन पर बैठ जाएंगे, जिससे एक्यूआई के बेहतर होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवाएं इसी रफ्तार से चलती रहीं, तो अगले कुछ दिनों में सांस लेना थोड़ा आसान हो सकता है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में असर

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 23 जनवरी 2026 को उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।
कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ेगा।

ठंडी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी सर्दी

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गर्म पूर्वी हवाएं चल रही थीं, जिससे सुबह और शाम भी मौसम गर्म लग रहा था। लेकिन अब पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी पछुआ हवाओं के कारण एनसीआर में फिर से ठंड बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि कोल्ड वेव फिलहाल कमजोर है, लेकिन ठिठुरन महसूस की जा सकती है।

Tags: delhi ncr weatherVasant Panchami Weather
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Update

Delhi Rain tragedy : नाले में गिरकर 20 साल के युवक की मौत, दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Delhi NCR Rain Alert:दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बारिश और जलभराव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।...

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

by SYED BUSHRA
जनवरी 24, 2026

Weather update:दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ...

Delhi Fog Alert Train Delay

Delhi Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर,रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

by SYED BUSHRA
जनवरी 9, 2026

Delhi Fog Alert :दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है। इसका सीधा...

Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कोहरा लेकिन कड़ाके की ठंड क्यों नहीं? जानिए बारिश को लेकर IMD का बड़ा अपडेट

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025

Delhi NCR Weather:दिल्ली-NCR के मौसम में आज, 13 दिसंबर 2025 को, हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड के...

UP Weather Update 2025

Weather update :दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तपिश या फिर होगी बारिश, जानिए आज के मौसम हाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2025

Delhi NCR Weather Update 11 September 2025:सितंबर का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने...

Next Post
Train Accident: जसीडीह-मधुपुर फाटक पार करते समय हुआ बड़ा ट्रेन हादसा ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Train Accident: जसीडीह-मधुपुर फाटक पार करते समय हुआ बड़ा ट्रेन हादसा ,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Unique Wedding Card: शादी से ज्यादा चर्चा में आया 25 लाख का निमंत्रण पत्र, 65 देवी-देवताओं की आकृतियों ने बनाया इसको खास

Unique Wedding Card: शादी से ज्यादा चर्चा में आया 25 लाख का निमंत्रण पत्र, 65 देवी-देवताओं की आकृतियों ने बनाया इसको खास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist