Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

दिल्ली में झमाझम बारिश, राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी, मानसून पर क्या बोला मौसम विभाग, जानिए?

Web Desk by Web Desk
June 30, 2022
in दिल्ली, मौसम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में लंबे इंतजार के बाद 30 जून की सुबह तेज बारिश के कारण गर्मी  से राहत मिली है। लगातार उमस और गर्मी के कारण बेहाल दिल्ली और एनसीआर के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार 30 जून की सुबह खत्म हुआ और दिल्ली में झमाझम बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली और लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राजधानी में आज और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। 

7 डिग्री सेल्सियमस तक गिर सकता है तापमान

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम बदल गया है। गर्मी और उमस के दौर के बाद गुरुवार का आगाज सुबह बारिश के साथ हुआ। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पिछले कई दिनों से चिपचिपी गर्मी पड़ रही थी, बारिश ने इससे राहत दे दी है। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था, लेकिन उमस बहुत ज्यादा थी। अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी गुरुवार को तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

RELATED POSTS

UPPSC

शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी, BSA के 40 पद UPPSC की अगली परीक्षा में शामिल होंगे

November 21, 2025
Tata Sierra

Tata Sierra: लॉन्च से पहले 6 कलर ऑप्शन्स का खुलासा, Creta को मिलेगी कड़ी टक्कर!

November 21, 2025

40 किमी की गति से चल सकती है हवाएं

बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया है, वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आज 30 जून या कल 1 जुलाई तक मानसून का आगमन हो सकता है। अगले तीन दिनों में राजधानी के अलग अलग इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार और शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

40 डिग्री से ज्यादा था कई इलाकों में तापमान

बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना ​करना पड़ा। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सफदरजंग में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से अधिक रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि, दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिल्ली में 27 जून को मानसून आने की तारीख होती है, लेकिन 30 जून को बादल बरसे। 

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में आज भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा, जिसका असर राजधानी दिल्ली पर भी देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज 30 जून को पूरे दिन बारिश होगी। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

UPPSC

शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती की तैयारी, BSA के 40 पद UPPSC की अगली परीक्षा में शामिल होंगे

by Mayank Yadav
November 21, 2025

UPPSC Recruitment: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में अधिकारियों और प्रवक्ताओं के सैकड़ों पद खाली हैं, जिसका सीधा असर शिक्षा...

Tata Sierra

Tata Sierra: लॉन्च से पहले 6 कलर ऑप्शन्स का खुलासा, Creta को मिलेगी कड़ी टक्कर!

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Tata Sierra Launch Date: टाटा मोटर्स अपनी प्रतिष्ठित ब्रांडिंग को पुनर्जीवित करते हुए, नई Tata Sierra मिडसाइज SUV को 25...

Prashant Kishore

Prashant Kishore का बड़ा ऐलान: 90% संपत्ति ‘जन सुराज’ को समर्पित, नई लड़ाई का शंखनाद

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Prashant Kishore Jan Suraj 90% property donation: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में 'जन सुराज' पार्टी की हार की जिम्मेदारी...

Mirzapur

इंतज़ार खत्म! ‘मिर्ज़ापुर 4’ इस तारीख के आसपास होगी रिलीज़, जानें कौन है नया ‘किंग ऑफ़ मिर्ज़ापुर’!

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Mirzapur Season 4: भारत की सबसे चर्चित क्राइम ड्रामा सीरीज़ में से एक, 'मिर्ज़ापुर' का चौथा सीज़न जल्द ही आने...

Awadh Residency LDA action Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में ग्रीन बेल्ट में बसाई गई कॉलोनी पर चलेगा एलडीए का बुलडोजर, 40 परिवारों पर बेघर होने का संकट

by SYED BUSHRA
November 21, 2025

LDA action:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित अवध रेजीडेंसी कॉलोनी इन दिनों बड़े संकट से गुजर...

Next Post

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ‘मनु पंजाबी’ को जान से मारने की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version