Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रहा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट भी देखी गई है। ठंड के चलते रात में लोग जगह-जगह आग जलाकर हाथ तापते नजर आए।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 12, 2024
in दिल्ली, मौसम
Delhi Weather
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रहा है। सर्द हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट भी देखी गई है। ठंड के चलते रात में लोग जगह-जगह आग जलाकर हाथ तापते नजर आए। आज सुबह 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल के न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम है। राजधानी और आसपास के इलाकों में शीतलहर का असर बना हुआ है और यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

समय से पहले तापमान में गिरावट

आमतौर पर दिसंबर के अंत तक दिल्ली (Delhi Weather) में इतनी ठंड देखने को मिलती है लेकिन इस बार तापमान में गिरावट समय से पहले ही शुरू हो गई है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दिसंबर में सबसे कम तापमान आमतौर पर महीने के अंतिम सप्ताह में दर्ज होता है। 2009 के बाद दिल्ली का सबसे कम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो 30 दिसंबर 2013 और 28 दिसंबर 2019 को रिकॉर्ड किया गया था। पिछले साल दिसंबर में सबसे कम तापमान 15 दिसंबर को 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED POSTS

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

November 18, 2025
Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

November 13, 2025

यह भी पढ़े: प्लेसेस ऑफ वर्शिप 1991 अधिनियम पर महत्वपूर्ण सुनवाई आज, होगा कौन-सा नया प्रावधान ?

लगातार गिरता जा रहा पारा

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं ढलानों से मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय है और वहां अगले दो दिनों तक मौसम से जुड़ी गतिविधियां होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। हालांकि पहाड़ों में मौसम साफ होने के बाद उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मैदानी इलाकों में शीतलहर घोषित करने के लिए न्यूनतम तापमान का 10°C या उससे कम होना और लगातार दो दिनों तक सामान्य से 4.5°C कम रहना जरूरी है। हालांकि दिल्ली जैसे छोटे क्षेत्रों में यह मानदंड एक दिन में पूरा होने पर भी शीतलहर माना जाता है। दूसरा मापदंड तब लागू होता है जब मैदानी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 4°C या इससे कम हो जाता है।

Tags: Delhidelhi weather
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Delhi

बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने की थी खौफनाक साजिश, जैश मॉड्यूल का पर्दाफाश

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में हुए बम विस्फोट की जाँच में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली...

दिल्ली में दूसरा धमाका? माहिपालपुर रेडिसन होटल के पास गुंजी विस्फोट जैसी आवाज़

by Kanan Verma
November 13, 2025

दिल्ली के माहिपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी। यह आवाज़ रेडिसन ब्लू होटल के पास...

Delhi

Delhi car blast: ‘घबराहट’ में हुआ हादसा? J&K पुलिस का ‘रन-एंड-हाइड’ ट्वीट बना चर्चा का विषय

by Mayank Yadav
November 12, 2025

Delhi car blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके ने एक नया और सनसनीखेज मोड़...

Next Post
ED Sheeran India Tour 2025

ED Sheeran India Tour 2025: चंद सेकंड में बिके सारे टिकट, जानें कब और कहां होगा एड शीरन का कॉन्सर्ट

Ghaziabad News : होटल कर्मचारी की घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल, मोदीनगर के नाज होटल में बवाल, जांच जारी

Ghaziabad News : होटल कर्मचारी की घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल, मोदीनगर के नाज होटल में बवाल, जांच जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version