Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Diwali News : दिवाली से पहले जब्त हुई जहरीली मिठाई, चंदौली से दिल्ली तक लिया गया बड़ा एक्शन

Diwali News : दिवाली से पहले जब्त हुई जहरीली मिठाई, चंदौली से दिल्ली तक लिया गया बड़ा एक्शन

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई।

by Gulshan
17/10/2025
Diwali News

Diwali News : दिवाली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों से पहले देशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मिलावटखोरी के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली, गोरखपुर, गाजियाबाद, चंदौली, बागेश्वर, अलवर और मुजफ्फरनगर सहित कई शहरों में की गई छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मिलावटी और हानिकारक खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। विभाग ने सभी जिलों में अलर्ट जारी करते हुए दुकानों, गोदामों और फैक्ट्रियों की निगरानी बढ़ा दी है, ताकि मिलावटी उत्पाद बाजार में न पहुंच सकें।

गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर में फूड विभाग की टीम ने दिवाली और छठ से पहले नौसढ़ स्थित निजी बस स्टॉप पर छापा मारते हुए करीब 500 किलो संदिग्ध खजूर और 15 क्विंटल मिठाई व नमकीन जब्त किए। ये सामान दिल्ली से बस और डिलीवरी वैन के माध्यम से शहर में लाया जा रहा था। जांच में पाया गया कि खजूर के पैकेट पर FSSAI नंबर और निर्माण तिथि का उल्लेख नहीं था। सहायक खाद्य आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में खजूर में ऐसे तत्वों की संभावना मिली है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का यह सामान जब्त कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

RELATED NEWS

Diwali : दिवाली से पहले सपने में आए मां लक्ष्मी और गणेश जी… तो हो सकते हैं ये संकेत, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

Diwali : दिवाली से पहले सपने में आए मां लक्ष्मी और गणेश जी… तो हो सकते हैं ये संकेत, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

October 22, 2024

Delhi Cracker Ban: इस बार भी दिल्ली में दिवाली पर बैन रहेंगे पटाखे

September 16, 2022

चंदौली, बागेश्वर से अवैध मिठाई बरामद  

चंदौली में फूड सेफ्टी टीम ने ग्रामीण इलाकों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भेजे जा रहे 5 क्विंटल संदिग्ध मावे को पकड़ा। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और संबंधित व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ललित मोहन पांडेय के नेतृत्व में बागेश्वर और गरुड़ क्षेत्र की दुकानों पर लगातार छापेमारी की गई। विभाग ने दूध, मावा, बेसन, मिठाई और जूस के 15 नमूने जांच के लिए भेजे, जिनमें कई में मिलावट की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा।

अलवर में सॉस फैक्ट्री पर छापा

अलवर में स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित एक सॉस निर्माण इकाई पर छापा मारकर 3,000 किलो सॉस और 6,000 किलो पल्प नष्ट किया। जांच में पाया गया कि ड्रमों में रखी सामग्री सड़ चुकी थी और उसमें कीड़े लगे थे। दिल्ली के रघुबीर नगर में पुलिस और फूड विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 2,500 किलो मिलावटी कलाकंद और मिल्क केक बरामद किए गए। जांच से खुलासा हुआ कि इन्हें रासायनिक पदार्थों और नकली मावा से तैयार किया गया था और इन्हें त्योहारों के दौरान बाजार में सप्लाई किया जाना था।

मुजफ्फरनगर में जारी अभियान

मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग ने 8 अक्टूबर से मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। अब तक 66 खाद्य नमूने लिए जा चुके हैं, जबकि 13 क्विंटल खाद्य सामग्री जब्त और 28 क्विंटल मावा-पनीर नष्ट किया गया है। जब्त किए गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें : छठ के पवित्र त्योहार से महकेगा यूपी का नोएडा…

गाजियाबाद में बाजारों में बढ़ती रौनक के बीच खाद्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। दूध, मावा, पनीर और मिठाइयों की सप्लाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने गुरुवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई कर कई मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा।

Related Posts

Diwali : दिवाली से पहले सपने में आए मां लक्ष्मी और गणेश जी… तो हो सकते हैं ये संकेत, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

Diwali : दिवाली से पहले सपने में आए मां लक्ष्मी और गणेश जी… तो हो सकते हैं ये संकेत, जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

October 22, 2024

Delhi Cracker Ban: इस बार भी दिल्ली में दिवाली पर बैन रहेंगे पटाखे

September 16, 2022
Next Post
Arjun Bijlani

19 की उम्र में पिता को खोने के बाद, अकेला बना था परिवार का रखवाला, अब Rise And Fall के विनर बन फैंस के दिलों पर छाए अर्जुन बिजलानी

Garib Rath Express

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया; बड़ा हादसा टला

Bihar

भाकपा (माले) ने Bihar Assembly Elections 2025 के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर दबाव

POPULAR POST

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

IDBI Bank Strike: आज से दो दिन IDBI बैंक में हड़ताल, जाने किन शाखाओं का काम हो सकता है प्रभावित

November 1, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

UP TET Update : यूपी टीईटी का इंतजार खत्म, साल में दो परीक्षा कराने की तैयारी तेज, जानें किनको मिलेगा मौका

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026

LATEST

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

Diwali Cyber Fraud: दिवाली शॉपिंग के दौरान खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इन साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

November 2, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India