• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, DND पर भारी जाम, दिल्ली जाना होगा मुश्किल

नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन के इन रास्तों को अपनाकर DND पर जाम की स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया है, लेकिन वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं और ट्रैफिक अपडेट्स पर ध्यान दें।

by Mayank Yadav
December 11, 2024
in Breaking, दिल्ली, नोएडा
0
DND, heavy traffic
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Noida police traffic advisory: नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाला DND (Delhi Noida Direct) एक्सप्रेसवे इन दिनों यातायात के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। नोएडा पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यह चेतावनी दी है कि आगामी 11 से 14 दिसंबर तक DND पर भारी जाम लगने की संभावना है। इस दौरान बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में वाहन DND से गुजरने वाले हैं। इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन रूट्स की लिस्ट भी जारी की है, ताकि यातायात की समस्या को कम किया जा सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 11 दिसंबर को इस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जिसके चलते इस सप्ताह DND पर जाम की स्थिति और भी विकट हो सकती है।

DND पर जाम के कारण क्या होगा डायवर्जन?

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि DND पर ट्रैफिक कम करने के लिए कई रूटों में बदलाव किया गया है। सबसे पहले, चिल्ला रेड लाइट से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर 14 ए फ्लाईओवर से गोल चक्कर चौक और सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए DAC मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, DND से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली गाड़ियों को सेक्टर 16 रंजनीगंधा चौक की तरफ मोड़ा जाएगा, जहां से वे MP-01 और DAC मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे।

Related posts

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav ने तीन जिलाधिकारियों और चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर आरोप, मामला गरमाया

August 20, 2025
सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

August 20, 2025

🚨यातायात एडवाइजरी 🚨
यातायात हेल्पलाइन नं०–9971009001 pic.twitter.com/8CWRELd37f

— DCP Traffic Noida (@dcptrafficnoida) December 10, 2024

कालिंदी बॉर्डर और यमुना एक्सप्रेसवे 

नोएडा पुलिस ने कालिंदी बॉर्डर से गुजरने वाली गाड़ियों को सेक्टर 37 स्थित महामाया फ्लाईओवर से MP-01 और DAC मार्ग की ओर डायवर्ट करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा आने वाले यात्री जेवर टोल, सबौता अंडरपास, खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर की तरफ जा सकते हैं।

आगरा से नोएडा और GIP से DND तक 

आगरा से नोएडा जाने वाले यात्री हिंडन कट से सेक्टर 151 तक डबल सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, GIP मॉल की तरफ से DND की ओर जाने वाली गाड़ियों को फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से यूटर्न लेकर DAC और एलिवेटेड रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

यहां पढ़ें: श्राप से बचने के लिए बदला क्रूज का नाम, अब ‘गरुण क्रूज’ के नाम से यमुना में होगा बृज रथ का सफर
Tags: DNDheavy trafficNoida Policetraffic advisory
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Sambhal News: संबल जामा मस्जिद केस में वकील को धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Next Post

Birthday special: स्पोर्ट्स छोड़ कर बने एक्टर,आइए जाने Dayanand Shetty से Inspector Daya बनने तक का सफ़र

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Birthday special

Birthday special: स्पोर्ट्स छोड़ कर बने एक्टर,आइए जाने Dayanand Shetty से Inspector Daya बनने तक का सफ़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version