शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

जौनपुर डीएम पर हाईकोर्ट का 10 हजार का जुर्माना, आदेश न मानने पर हुई कार्रवाई

भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर हाईकोर्ट ने लिया कड़ा एक्शन

by Gulshan
दिसम्बर 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Allahabad High Court
Share on FacebookShare on Twitter

Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश का पालन नहीं करने पर जौनपुर के जिलाधिकारी (डीएम) दिनेश चंद्र पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने कहा है कि डीएम को यह जुर्माना राशि दोषी अधिकारियों के वेतन से वसूल करने का अधिकार है। इसके अलावा, कोर्ट ने आदेश दिया है कि यह राशि 18 दिसंबर से पहले रजिस्ट्रार जनरल के पास जमा कराई जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान की पीठ ने याची सुरेंद्र की याचिका पर दिया है।

जौनपुर के दीपकपुर ग्राम सभा, थाना सुजानगंज के निवासी याची ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराई थी। याचिका में आरोप था कि प्रधान ने गांव में विकास कार्य किए बिना ही पैसे पास करा लिए। जब इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो हाईकोर्ट में उनके खिलाफ याचिका दायर की गई। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी शिकायत पर डीएम से जवाब तलब किया था।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

जुलाई 8, 2026

जिलाधिकारी नहीं कर रहे आदेश का पालन

याची के वकील श्याम शंकर मिश्रा ने यह तर्क प्रस्तुत किया कि न्यायालय के 23 अक्टूबर 2024 के आदेश का पालन जिलाधिकारी नहीं कर रहे हैं। न्यायालय ने 18 नवंबर को आदेश पालन के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया था। वहीं, मंगलवार को स्थायी वकील ने आदेश पालन के लिए और समय देने की अपील की। न्यायालय ने आदेश के पालन में कोई उचित कारण न देने पर असंतोष व्यक्त किया। इसके बाद न्यायालय ने आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक सप्ताह का और समय दिया और जिलाधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

हुआ 10 हजार का जुर्माना

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश का पालन करने के लिए बार-बार अतिरिक्त समय मांगने और कोई उचित कारण न देने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक सप्ताह का और समय दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान ने सुरेंद्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने कहा कि 23 अक्टूबर को स्थायी अधिवक्ता को याची की शिकायत पर दिए गए आदेश को अभिलेख पर लाने का निर्देश दिया गया था।

यह भी पढ़ें : संबल जामा मस्जिद केस में वकील को धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

18 नवंबर को उस आदेश को पूरा करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया था। मंगलवार को स्थायी अधिवक्ता ने फिर से आदेश पालन के लिए अतिरिक्त समय की मांग की, लेकिन 23 अक्टूबर के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ, इसका कोई उचित कारण नहीं बताया गया। इसलिए न्यायहित में स्थायी अधिवक्ता को आदेश का पालन करने के लिए एक सप्ताह का और समय दिया गया, बशर्ते कि इसे 10 हजार रुपये की लागत पर पूरा किया जाए।

Tags: Allahabad High Court
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Illegal Detention: प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप...

Allahabad HC bulldozer action case

Allahabad HC : सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर जस्टिस guidelines के बावजूद UP में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 4, 2026

Allahabad HC Questions Over Bulldozer Action:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सरकार से...

Allahabad High Court

जस्टिस का ‘धमाका’: ईसाई बनते ही SC आरक्षण ‘फिनिश’! हाई कोर्ट ने कहा- यह संविधान से ‘धोखाधड़ी’

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धर्मांतरण के बाद अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा बनाए रखने को संविधान...

Next Post
Bhupendra Chaudhary

Bhupendra Chaudhary: प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सिखाया ये पाठ और गुटबंदी पर की बात... जानिए क्या

Deoria

देवरिया में जजों की टीम अचानक पहुंची राजकीय बाल गृह, और यहां जो देखा, जज भी हैरान रह गए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist