Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल

FIFA ने इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को किया निलंबित, आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Web Desk by Web Desk
August 17, 2022
in खेल, दिल्ली, देश
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः फीफा FIFA के ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई होगी. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. 16 अगस्त को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस का जिक्र करते हुए कहा कि भारत इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के मामले को 17 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

इस पर कोर्ट ने कहा था कि इसे हटाया नहीं जाएगा. दरअसल, फीफा के अलग भारत फुटबॉल फेडरेशन को निलंबित करने के फैसले का असर यह होगा कि 2022 फीफा (FIFA) अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भारत से छीनी जा सकती है. इस केस की सुनवाई करते हुए 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि 2022 फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी में अगर कोई बाधा उत्पन्न होती है तो वह हस्तक्षेप करने से नहीं हिचकिचाएगा.

RELATED NEWS

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

February 19, 2026
CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

February 3, 2026

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों ने अवमानना ​​याचिका दायर की है, जिस पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये टिप्पणी की. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से एएसजी बलबीर सिंह का कहना था, कि फीफा (FIFA) के साथ बैठक की जा रही है और सभी मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासकों ने प्रफुल्ल पटेल के अलावा राज्य फुटबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों पर भी आरोप लगाए हैं.

राज्य संघों के 35 सदस्यों की बैठक बुलाई

याचिका में कहा गया है कि प्रफुल्ल पटेल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए FIR और राज्य संघों के 35 सदस्यों की बैठक बुलाई थी. यह मीटिंग 8 अगस्त को Zoom पर हुई थी. याचिका में पटेल को फुटबॉल से संबंधित किसी भी तरह की गतिविधियों में भाग लेने या पद संभालने से रोकने की मांग की गई है. याचिका में ये भी कहा गया है कि प्रफुल्ल पटेल को FIR के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. उन्होंने लगातार FIFA परिषद के सदस्य के रूप में अपने पद का दुरुपयोग किया है.

कमेटी में टीम के कप्तान गांगुली भी शामिल

आपको बता दें कि, 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने FIFA के प्रशासन को संभालने के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का आदेश दिया था. जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की बैंच ने Supreme Court के पूर्व जज अनिल आर दवे, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान भास्कर गांगुली को शामिल किया. प्रशासकों की इस समिति को नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुरूप AIFF के संविधान का मसौदा तैयार करने में अदालत की सहायता करने का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने प्रशासकों की समिति AIFF के दिन-प्रतिदिन के काम की देखरेख करने को कहा था.

ये भी पढ़ें – UP: कन्नौज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, वीडियो वायरल होने पर 4 गिरफ्तार

Tags: fifafootball teamIndia FootballSupreme Court
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

Freebies: किसने कहा रोजगार पर दें ध्यान, चुनाव से पहले की मुफ्त योजनाओं पर उठाए सवाल, हुआ सख्त

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Supreme Court of India ने चुनाव से पहले बांटी जा रही मुफ्त सुविधाओं यानी फ्रीबीज पर कड़ी नाराजगी जताई है।...

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

CJI ने किसको कहा, संविधान नहीं मान सकते तो भारत छोड़िए, संविधान और नागरिकों की निजता पर दिया कड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Supreme Court on WhatsApp Privacy: व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI)...

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

by Vinod
November 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के एक छोटे से शहर हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत को...

Digital Arrest Fraud Case

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला ! साइबर क्राइम के अपराधियों को नहीं मिलेगी जमानत

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Supreme Court:सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए 72 वर्षीय महिला वकील से 3.29 करोड़ रुपये...

Supreme Court on Karnataka multiplex ticket price 200 rupees limit

Supreme Court:अदालत ने किसको कहा “लोगों को सस्ता मनोरंजन मिलना चाहिए, नहीं तो थिएटर बंद हो जाएंगे”

by SYED BUSHRA
November 6, 2025

Supreme Court : हाल ही में कर्नाटक सरकार ने एक नया नियम बनाया था, जिसके तहत राज्य के सभी सिनेमाघरों...

Next Post

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, खेमा बदलने की तैयारी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

कानपुर: RPF ने शुरू की भगवान के नाम पर चंदा वसूली, पर्ची छपवाकर लगाई "RPF बैरक झकरकटी" की मोहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist