गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली में नही चलेगा “इंडिया”… आप ने कांग्रेस को दिखाई राह, कहा- ‘अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव’

आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन अगले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा।

by Gulshan
दिसम्बर 11, 2024
in Latest News, दिल्ली
Delhi Election 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। केजरीवाल ने ये साफ कर दिया है कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा और आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “दिल्ली में हम अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगे। कांग्रेस के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।” इसके साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर चल रही सभी अटकलों को पूरी तरह से गलत बताया।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

Aam aadmi party will be fighting this election on its own strength in Delhi. There is no possibility of any alliance with congress. https://t.co/NgDUgQ8RDo

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 11, 2024

कांग्रेस को 15 सीटें देने की थी चर्चा

कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के लिए सहमति बन चुकी है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती थीं, जबकि बाकी सीटें आम आदमी पार्टी को मिलनी थीं। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के अन्य सदस्य को 1-2 सीटें देने की भी चर्चा थी। इन खबरों के बाद यह अटकलें और तेज हो गईं कि दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन कर सकते हैं।

पहले भी कर चुके हैं इनकार

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को नकारा था। हालांकि, गठबंधन को लेकर खबरें फिर से सामने आईं, लेकिन अब उन्होंने इन खबरों को एक बार फिर खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।

यह भी पढ़ें : शिक्षा में यूपी का फिसड्डी प्रदर्शन, केंद्र के आंकड़ों से सामने आया बड़ा सच

मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच

दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होंगे, और इस चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा को केवल 8 सीटें मिली थीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आम आदमी पार्टी इस बार अपने दम पर क्या प्रदर्शन करती है और भाजपा का मुकाबला कैसे करती है।

Tags: ARVIND KEJRIWALDelhi Election 2025delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
iqoo13 smart phone

Price and offer : क्या iQOO 13 की सेल में मिलने वाली छूट और एक्सचेंज बोनस से डील और भी आकर्षक हो सकती है?

Mathura News

श्राप से बचने के लिए बदला क्रूज का नाम, अब 'गरुण क्रूज' के नाम से यमुना में होगा बृज रथ का सफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In