Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » Malviya Nagar Fire Tragedy: आग ने खत्म कर दिया पूरा अग्रवाल परिवार, तीन पीढ़िया एक साथ ख़त्म

Malviya Nagar Fire Tragedy: आग ने खत्म कर दिया पूरा अग्रवाल परिवार, तीन पीढ़िया एक साथ ख़त्म

दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में गुरुग्राम के अग्रवाल परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती राधेश्याम अग्रवाल के निधन के बाद परिवार की तीन पीढ़ियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं।

by SYED BUSHRA
10/06/2026

Delhi Malviya Nagar Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने गुरुग्राम के एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इस हादसे में पहले परिवार के पांच सदस्यों की जान गई थी और अब अस्पताल में भर्ती राधेश्याम अग्रवाल के निधन के बाद परिवार की आखिरी कड़ी भी टूट गई। इस तरह एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां काल के गाल में समा गईं।

इलाज के लिए दिल्ली आया था परिवार

गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी राधेश्याम अग्रवाल की तबीयत खराब थी। उनके इलाज के लिए परिवार उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल लेकर आया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल के पास रहने की सुविधा के लिए परिवार के अन्य सदस्य मालवीय नगर के एक होटल में ठहरे हुए थे। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह फैसला उनके जीवन का सबसे दुखद अध्याय बन जाएगा।

आग में गई पांच लोगों की जान

होटल में लगी भीषण आग में राधेश्याम अग्रवाल की पत्नी, बेटे विवेक अग्रवाल, बहू और दो मासूम पोतियों की मौत हो गई थी। विवेक अग्रवाल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। हादसे में परिवार के तीन अन्य रिश्तेदारों की भी जान चली गई थी। उस समय राधेश्याम अग्रवाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।

RELATED NEWS

Hotel Fire update: 21 की मौत, 17 विदेशी नागरिक शामिल,जान बचाने के लिए कूदे स्थानीय लोग, सुरक्षा मानकों पर सवाल

Hotel Fire update: 21 की मौत, 17 विदेशी नागरिक शामिल,जान बचाने के लिए कूदे स्थानीय लोग, सुरक्षा मानकों पर सवाल

June 4, 2026

अस्पताल में चल रही थी जिंदगी की जंग

अग्निकांड के बाद राधेश्याम अग्रवाल को इस दुखद घटना की जानकारी मिली। वह पहले से गंभीर रूप से बीमार थे और कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। परिवार को खोने का गहरा सदमा भी उन्हें झेलना पड़ा। आखिरकार 9 जून 2026 को उन्होंने भी अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही अग्रवाल परिवार की पूरी पीढ़ी समाप्त हो गई।

होटल में नियमों की अनदेखी

मालवीय नगर के हौजरानी इलाके में हुए इस हादसे में कुल 22 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। जांच में सामने आया कि होटल सुरक्षा नियमों का पालन किए बिना संचालित किया जा रहा था। होटल को केवल छह कमरों की अनुमति मिली थी, लेकिन वहां 22 से 25 कमरे बनाए गए थे।

फायर एनओसी भी नहीं थी

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि होटल के पास फायर विभाग की अनिवार्य एनओसी नहीं थी। सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी के बावजूद होटल का संचालन जारी था। हादसे के बाद पुलिस ने होटल संचालक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद था, लेकिन लोगों को बचाने की कोशिश करने के बजाय वहां से भाग गया।

कई सवाल छोड़ गया हादसा

इस दर्दनाक घटना ने होटलों में सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, वहीं अग्रवाल परिवार की कहानी ने पूरे देश को भावुक कर दिया। यह हादसा याद दिलाता है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।

Related Posts

Hotel Fire update: 21 की मौत, 17 विदेशी नागरिक शामिल,जान बचाने के लिए कूदे स्थानीय लोग, सुरक्षा मानकों पर सवाल

Hotel Fire update: 21 की मौत, 17 विदेशी नागरिक शामिल,जान बचाने के लिए कूदे स्थानीय लोग, सुरक्षा मानकों पर सवाल

June 4, 2026
Next Post
Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

Lucknow Crime: 20 दिन बाद भी नहीं मिला बेटी का कोई सुराग,पिता ने जबरन धर्मांतरण का लगाया था आरोप

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे करोड़ों के चोरी के मोबाइल,अररिया में मिला लावारिस कंटेनर तो SIT जांच में जुटी

POPULAR POST

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026

LATEST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India