Sunday, May 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Supreme Court : सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वीएलटीडी और पैनिक बटन के बिना नहीं मिलेगा फिटनेस सर्टिफिकेट

सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी, पैनिक बटन और स्पीड लिमिटिंग डिवाइस को लेकर सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने राज्यों और केंद्र सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
May 14, 2026
in दिल्ली
Supreme Court road safety order
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Supreme Court Strict On Road Safety:नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा से जुड़े एक बड़े मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को कड़े निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि अब सार्वजनिक सेवा वाहनों में सुरक्षा नियमों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। न्यायालय ने आदेश दिया है कि सभी सार्वजनिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस यानी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना जरूरी होगा। बिना इसके अब फिटनेस सर्टिफिकेट और परमिट जारी नहीं किए जाएंगे।

पुराने वाहनों में भी लगेंगे सुरक्षा उपकरण

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 31 दिसंबर 2018 तक रजिस्टर्ड पुराने वाहनों में भी वीएलटीडी और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य किया जाए। अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि तय समय के अंदर इन उपकरणों की जांच और सत्यापन पूरा किया जाए।।इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति J.B. Pardiwala और K.V. Viswanathan की खंडपीठ ने की। सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता केसी जैन और अदालत द्वारा नियुक्त अमाइकस क्यूरी गौरव अग्रवाल ने भी कोर्ट में अपनी बात रखी।

RELATED NEWS

Prateek Yadav death controversy

Prateek Death Case: प्रतीक यादव की मौत के बाद क्यों चर्चा में आया कृष्णानंद पांडेय, करोड़ों की ठगी और धमकी के आरोप

May 14, 2026
Uttar Pradesh storm destruction

Storm in UP: उत्तर प्रदेश में तूफान का कहर, आंधी और बारिश ने ली 96 लोगों की जान, कई जिलों में भारी तबाही

May 14, 2026

99 प्रतिशत वाहन अब भी नियमों से बाहर

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के तहत कई साल पहले ही सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी और पैनिक बटन जरूरी कर दिए गए थे। इसके बावजूद देश के 99 प्रतिशत से ज्यादा वाहन अभी भी इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़क परिवहन मंत्रालय ने दिसंबर 2025 में सभी राज्यों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एक जनवरी 2026 से वाहन पोर्टल पर वीएलटीडी की जांच भी जरूरी कर दी गई थी, लेकिन जमीनी हालात अब भी कमजोर हैं।

स्पीड गवर्नर को लेकर भी चिंता

कोर्ट में यह मुद्दा भी उठा कि एक अक्टूबर 2015 के बाद बने सभी परिवहन वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस यानी एसएलडी लगाना जरूरी है। इसके बावजूद देश के करोड़ों वाहनों में यह सिस्टम नहीं लगाया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2.18 करोड़ परिवहन वाहनों में से केवल 10.70 लाख वाहनों में ही एसएलडी मौजूद है। अदालत ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए केंद्र सरकार को वाहन निर्माताओं पर सख्त नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड पर भी नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के गठन में देरी पर भी नाराजगी जताई। अदालत को बताया गया कि छह साल बाद भी यह बोर्ड पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। न अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है और न ही सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
कोर्ट ने केंद्र सरकार को अंतिम मौका देते हुए तीन महीने के अंदर बोर्ड को पूरी तरह सक्रिय करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर 2026 को होगी।

Tags: News1IndiaRoad Safety Rulessupreme court news
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Prateek Yadav death controversy

Prateek Death Case: प्रतीक यादव की मौत के बाद क्यों चर्चा में आया कृष्णानंद पांडेय, करोड़ों की ठगी और धमकी के आरोप

by SYED BUSHRA
May 14, 2026

Prateek Yadav death controversy:समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव के...

Uttar Pradesh storm destruction

Storm in UP: उत्तर प्रदेश में तूफान का कहर, आंधी और बारिश ने ली 96 लोगों की जान, कई जिलों में भारी तबाही

by SYED BUSHRA
May 14, 2026

Storm Havoc in Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने लोगों की जिंदगी को...

Banda Kidnap Case

Shocking Kidnap Case: बहन का रिश्ता कराने आया युवक, विवाहित महिला और किशोरी को लेकर हुआ फरार

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Banda Shocking Kidnap Case:बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक...

Varanasi Heatwave Alert

Weather Alert: पूर्वांचल में मौसम तेजी से ली करवट , कब से बढ़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव और लू को लेकर चेतावनी जारी

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

IMD Weather Alert: वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। एक तरफ प्रदेश के कई...

Muzaffarpur Double Murder Case

Double Murder Case: पूजा देखने गईं थी बच्चियां, 36 घंटे बाद चिमनी में मिले मासूम बहनों के शव, गांव में दहशत का माहौल

by SYED BUSHRA
May 13, 2026

Muzaffarpur Double Murder Case: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामपुरहरी...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist