रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi-एनसीआर में बारिश से गर्मी से राहत, UP-बिहार समेत 10 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ों पर भी बदलेगा मौसम

दिल्ली-NCR में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है, जबकि देश के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर पूर्वोत्तर तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

by Mayank Yadav
जून 15, 2025
in Breaking, दिल्ली, मौसम
UP weather
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi rain: देशभर में गर्मी ने जहां लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं Delhi-एनसीआर में रविवार रात से हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे पारा 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। न सिर्फ Delhi, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का पूर्वानुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राजस्थान में हालांकि अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन 19-20 जून को तेज आंधियों की संभावना जताई गई है।

Delhi में मौसम सुहाना, तापमान में गिरावट

रविवार को सुबह और रात हुई बारिश ने दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के कारण हवा में नमी बढ़ी और तापमान 2-3 डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक राजधानी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना बना रहेगा।

RELATED NEWS

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025

10 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण भारत भी प्रभावित

Delhi के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, बिहार और गुजरात में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। 15-16 जून को गुजरात और गोवा के कई हिस्सों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में भी हल्की वर्षा का अनुमान है। इन इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

पहाड़ी राज्यों में 20 जून तक बर्फीली हवाएं और वर्षा

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 से 20 जून तक तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। 15 जून को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में अब भी गर्मी हावी, लेकिन आंधी का खतरा

राजस्थान में फिलहाल गर्मी का कहर जारी है। हालांकि, 19-20 जून को पूर्वी राजस्थान में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। 16 से 18 जून के बीच धूल भरी आंधी के आसार हैं। इससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश, तूफानी हवाओं का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 20 जून तक भारी बारिश और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है। इन राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है।

देशभर में तापमान में गिरावट की संभावना

उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान स्थिर बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की रफ्तार धीरे-धीरे पूरे भारत में सक्रिय हो रही है।

राम की नगरी अयोध्या की सुरक्षा में एक हजार कैमरे, सिविल लाइंस में बनेगा कंट्रोल रूम

Tags: Delhi
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
नवम्बर 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Next Post
Baghpat

Etah में खौफनाक वारदात: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर महिला की फावड़े से गला काटकर हत्या, बेटी घायल

Kedarnath

हेलीकॉप्टर हादसे से दहला केदारनाथ, चारधाम यात्रा की हेली सर्विस सस्पेंड, सीएम धामी ने दिए सख्त आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist