Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » मीरा बाग़ में हुई गोलियों की बौछार…, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमी पश्चिमी दिल्ली

मीरा बाग़ में हुई गोलियों की बौछार…, ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमी पश्चिमी दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में आज दिनदहाड़े एक दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

by Mayank Yadav
06/11/2024
Meera Bagh

RELATED NEWS

No Content Available

West Delhi Meera Bagh firing: पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग इलाके में एक सनसनीखेज घटना में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यस्त दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना आज दोपहर लगभग 2:35 बजे राज मंदिर नामक एक प्रसिद्ध आउटलेट पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 8-9 राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज सुनकर दुकानदार और राहगीर सहम गए और सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है।

#WATCH दिल्ली के मीरा बाग इलाके में राज मंदिर हाइपरमार्केट के बाहर अज्ञात संदिग्धों ने गोलीबारी की। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/LoJX0yXk3n

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2024

घटना की सूचना मिलते ही Meera Bagh पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में गहन पूछताछ और जांच-पड़ताल की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह संदेह जताया जा रहा है कि फायरिंग का मकसद वसूली (extortion) हो सकता है। कुछ ही दिन पहले, गैंगस्टर कपिल सागवान उर्फ नन्दू द्वारा इस दुकान के मालिक को धमकी दी गई थी। नन्दू कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ जुड़े एलायंस गैंग का हिस्सा है और फिलहाल अमेरिका में मौजूद बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि घटना के पीछे किसका हाथ है और इसका असली मकसद क्या है।

Supreme court का यूपी सरकार को आदेश: 25 लाख का मुआवजा दें जानें कारण

Meera Bagh पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरक्षा बलों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और खुलासे किए जा सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने उन्हें हिलाकर रख दिया है और वे अब अपने इलाके में सुरक्षा की स्थिति को लेकर चिंतित हैं। इस प्रकार की वारदातें दिल्ली जैसे महानगर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि इलाके में सामान्य स्थिति बहाल की जा सके।

Related Posts

No Content Available
Next Post
NSG Commando Suicide

NSG कमांडर ने खुद पर चलाई गोली, जवान की मौत ने चारों ओर मचाया हड़कंप

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: करण वीर की दो शादियों के टूटने सच आया सामने, जानें क्यों टूटी दोनों शादियां

CM Yogi in Maharashtra

अयोध्या को छोड़ अब हम काशी और मथुरा की ओर बढ़ चुके, महाराष्ट्र में बोले सीएम योगी

POPULAR POST

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India