Tuesday, June 17, 2025
  • उत्तर प्रदेश
    • मेरठ
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • लखनऊ
    • बरेली
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • कानपुर
    • आगरा
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर
  • Login
news 1 india
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
Live TV
No Result
View All Result
news 1 india
Home दिल्ली

ऑपरेशन लोटस के लिए कहां से आए 6300 करोड़, हिसाब दे बीजेपी, CBI- ED करे निष्पक्ष जांच

Web Desk by Web Desk
August 31, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Delhi News

CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर मचा बवाल, दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने उठाया, वीडियो वायरल

June 16, 2025
जानें अमित शाह ने लखनऊ में ऐसा क्या किया ‘खेला’, जो यूपी से लेकर दिल्ली में उड़ा रहा ‘गर्दा’

जानें अमित शाह ने लखनऊ में ऐसा क्या किया ‘खेला’, जो यूपी से लेकर दिल्ली में उड़ा रहा ‘गर्दा’

June 16, 2025

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने दिल्ली विधानसभा स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी ने बताया कि आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज सीबीआई दफ्तर जाएगा। सीबीआई निदेशक से भाजपा के ऑपरेशन लोटस की जांच की मांग करेगा। पेट्रोल डीजल का पैसा विधायकों को ख़रीदने के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। भाजपा ने राज्य सरकारों को गिराने के लिए करीब 6300 करोड़ ख़र्च किया है। भाजपा के पास ऑपरेशन लोटस के तहत करीब 6300 करोड़ रुपए ख़र्च करने के लिए पैसा कहां से आया? भाजपा ने ऐसा करके अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सरकार गिराई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऑपरेशन लोटस के पहले चरण में राज्य सरकार के मंत्रियों-विधायकों पर सीबीआई-ईडी की रेड करवाती है। दूसरे चरण में संदेश भेजती है कि भाजपा में आ जाओ तो सारे केस ख़त्म हो जाएंगे। तीसरे चरण में विधायकों को करोड़ों रुपए देकर ख़रीदा जाता है। भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर पैसे का ऑपरेशन लोटस में इस्तेमाल हो रहा है‌। अगर भाजपा ऑपरेशन लोटस बंद कर दे तो पेट्रोल-डीज़ल के दाम गिर जाएंगे।

विधायक आतिशी ने कहा कि पूरा देश आजादी की 75 वीं सालगिरह मना रहा है। हम इस बात पर गर्व कर रहे हैं कि हमारे देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। 75 साल से हमारे देश में लोकतंत्र कायम है। लेकिन आज भारत के लोकतंत्र को भारत की ही सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी से खतरा हो रहा है। भाजपा की केंद्र और कई राज्यों में सरकार है। भाजपा जब किसी भी राज्य में चुनाव हार जाती है और दूसरी पार्टी की सरकार बन जाती है। तब भाजपा का ऑपरेशन लोटस शुरू हो जाता है। ऑपरेशन लोटस के पहले कदम में केंद्र सरकार की सभी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है। राज्य सरकार के विधायकों, नेताओं और मंत्रियों पर सीबीआई-ईडी के केस को खोले जाते हैं और छापे मारे जाते हैं। उन्हें जेल भेजने की धमकियां दी जाती हैं। इसके बाद उनको संदेश भेजा जाता है कि अगर भारतीय जनता पार्टी में आ जाओ तो तुम्हारे खिलाफ सीबीआई-ईडी की सभी जांचों को बंद कर दिया जाएगा। तीसरे कदम में उनको करोड़ों रुपए ऑफर किए जाते हैं कि आप अपनी पार्टी को छोड़कर और तोड़कर अगर भाजपा में आ जाओ। वहां भाजपा की सरकार बना दो तो हम तुम्हें करोड़ों रुपए नगद देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने यह फार्मूला एक दो बार नहीं, बल्कि बार-बार अलग-अलग राज्यों में प्रयोग किया है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक, गोवा, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सरकार गिराई है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में भी सरकार गिराने का ऑपरेशन लोटस का फार्मूला लागू करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से सीबीआई के पहले झूठे केस होते हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को धमकाया जाता है और फिर मुख्यमंत्री बनने का ऑफर दिया जाता है। आम आदमी पार्टी के विधायकों को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जाता है कि तुम आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ जाओ।

उन्होंने कहा कि अभी तक पूरे देश में भाजपा 277 विधायकों को ऑपरेशन लोटस के तहत खरीद चुकी है। जिस तरह भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया है। अगर 277 और दिल्ली के 40 विधायकों को जोड़ दें तो देश भर में ऑपरेशन लोटस के लिए भाजपा ने 6300 करोड़ रुपए का खर्चा किया है। भाजपा से सवाल पूछना चाहती हूं कि यह है 6300 करोड़ रुपए कहां से आया। महाराष्ट्र, कर्नाटक, अरुणाचल, मेघालय, गोवा और मध्यप्रदेश में सरकारों को गिराने का पैसा कहां से आया? ऐसे में ऑपरेशन लोटस पर आज एक जांच की जरूरत है कि आखिरकार इतना पैसा भारतीय जनता पार्टी कहां से लेकर आ रही है।

विधायक आतिशी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। पूरी दुनिया में जहां पेट्रोल और डीजल के दाम गिर रहे हैं वहीं भारत में आसमान छूते जा रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के जो बढ़ते हुए दाम है, उससे आने वाले पैसे को भाजपा डाइवर्ट करके ऑपरेशन लोटस पर खर्च कर रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में ऑपरेशन लोटस लागू करना, सरकारें गिराना और विधायकों को खरीदना बंद कर दें तो पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम गिर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज सीबीआई दफ्तर जाएगा। हमने सीबीआई निदेशक से समय मांगा है। आम आदमी पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 3 बजे सीबीआई दफ्तर जाएगा। इस पूरे ऑपरेशन लोटस पर एक देशव्यापी जांच की मांग करेगा कि आखिर किस तरह से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से आने वाला पैसा अलग-अलग राज्यों में विधायकों को खरीदने के लिए डाइवर्ट किया जा रहा है। किस तरह से 6300 करोड़ रुपए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में अलग अलग राज्य की सरकारों को गिराने में खर्च किया है। दिल्ली के विधायकों को खरीदने के लिए 800 करोड रुपए भारतीय जनता पार्टी ने तैयार रखा है, यह पैसा कहां से आया? इसके अलावा 277 विधायकों को आज तक भारतीय जनता पार्टी खरीद चुकी है, इन विधायकों को खरीदने का पैसा कहां से आया?

Tags: Aam Aadmi PartyARVIND KEJRIWALAtishi MarlenaBJP PartyBREAKINGNEWSCBI newsdelhinewsMANISH SISODIYANews1Indiaoperation lotusPress Conference
Previous Post

Asia cup 2022 IND vs HK: आज हांगकांग से भिड़ेगी टीम इंडिया, ये होगी प्लेइंग 11

Next Post

टीचर ने डांटा तो स्कूल में अवैध कट्टा लेकर पहुंचा 10वीं का छात्र, पुलिस की हिरासत में नाबालिग

Web Desk

Web Desk

Next Post

टीचर ने डांटा तो स्कूल में अवैध कट्टा लेकर पहुंचा 10वीं का छात्र, पुलिस की हिरासत में नाबालिग

BROWSE BY CATEGORIES

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav ARVIND KEJRIWAL BJP bollywood breaking news cmyogi CM Yogi CM Yogi Adityanath Congress Cricket News cricket news in hindi Crime News Delhi delhi news Entertainment News google hindi news Google News hindi news Hindi news update Latest News latest news in hindi latest update Lok Sabha Election 2024 lucknow News NEWS 1 INDIA news 1 india hindi news news 1 india hindi report news 1 india latest news News1India news hindi update news india hindi breaking news News in Hindi PM Modi Rahul Gandhi Salman Khan social media Supreme Court Update UP Hindi News UP News UP Police Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

Recent Posts

  • यूपी के दो बस अड्डों को नया नाम, सीएम योगी का बड़ा ऐलान!
  • महीने में बनी स्टार, फिर हुई रहस्यमयी मौत! कौन थी सिम्मी चौधरी…जिसकी हत्या ने मचाया तहलका
  • CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर मचा बवाल, दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने उठाया, वीडियो वायरल
  • पकड़ा गया 100 से अधिक लोगों की हत्या करने वाला रजुआ, जानें मगरमच्छों को ‘कसाई’ क्यों खिलाता था इंसानों की लाशें
  • KGMU में बड़ी लापरवाही! बिना इजाज़त कर दी महिला की नसबंदी, मां-बच्चे की मौत, चार डॉक्टरों पर केस

Recent Comments

No comments to show.
news 1 india

न्यूज़ १ इंडिया एक 24×7 ऑनलाइन न्यूज़ चैनल है, जो समाज में व्याप्त समस्याओं जिसमे साम्प्रदायिकता, भ्रष्टाचार, राजनीति, आतंकवाद, आदि जैसे मुद्दे पर हिंदी जगत को समाचार सेवा प्रदान करता है।

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी के दो बस अड्डों को नया नाम, सीएम योगी का बड़ा ऐलान!
  • महीने में बनी स्टार, फिर हुई रहस्यमयी मौत! कौन थी सिम्मी चौधरी…जिसकी हत्या ने मचाया तहलका
  • CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर मचा बवाल, दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने उठाया, वीडियो वायरल
  • पकड़ा गया 100 से अधिक लोगों की हत्या करने वाला रजुआ, जानें मगरमच्छों को ‘कसाई’ क्यों खिलाता था इंसानों की लाशें
  • KGMU में बड़ी लापरवाही! बिना इजाज़त कर दी महिला की नसबंदी, मां-बच्चे की मौत, चार डॉक्टरों पर केस

RSS Unknown Feed

Quick Links

Privacy Policy
About us

Twitter

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर

© 2023 News 1 India

No Result
View All Result
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान

© 2023 News 1 India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist