बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ganesh Chaturthi 2022: स्वतंत्रता आंदोलन में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बाल गंगाधर तिलक ने अपनाई थी ये तरकीब

by Web Desk
अगस्त 31, 2022
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। स्वतंत्रता आंदोलन में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने धर्म का सहारा लिया था। उन्होंने सन् 1894 में गणेशोत्सव पर्व सार्वजनिक रूप से मनाने की परंपरा महाराष्ट्र से शुरू की। बताया जाता है कि गणेशोत्सव की नींव आजादी की लड़ाई के दौरान लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने रखी थी। 1890 के दशक में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान तिलक अक्सर ये सोचते थे कि किस तरह से आमजन को एकजुट किया जाए। इसके लिए उन्होंने धार्मिक मार्ग को चुना था।

इसके बाद उनका कारवां आगे बढ़ता गया और कानपुर में भी लोग उनके साथ जुड़ते गये। कानपुर के लोगों के आग्रह पर घंटाघर में गणेश मंदिर बनवाने की सहमति बनी और तिलक ने भूमि पूजन भी कर दिया, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत विरोध में आ गई। इस पर तिलक ने तरकीब निकाली और मकान के रूप में गणेश मंदिर का निर्माण करवाया।

RELATED NEWS

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

जून 30, 2026
योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

जून 30, 2026

महाराष्ट्र में पेशवाओं ने लंबे समय से गणपति की पूजा की परंपरा शुरू कर दी थी। इस बीच तिलक के मन में खयाल आया कि क्यों न गणेशोत्सव को घरों की बजाय सार्वजनिक स्थल पर मनाया जाए, तब 1894 में इस महापर्व की नींव रखी गई।

सार्वजनिक रूप से गणेशोत्सव मनाने का श्रेय बाल गंगाधर तिलक को दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने गणेशोत्सव को अखिल भारतीय पटल पर ले जाने का मन बनाया और देशभर में लोग धीरे धीरे उनके साथ जुड़ने लगे। इसी क्रम में कानपुर के लोगों ने भी घंटाघर में गणेश मंदिर बनाने की इच्छा बाल गंगाधर तिलक से जाहिर कर दी और अनुरोध पर तिलक ने मंदिर का भूमि पूजन भी कर दिया, लेकिन ब्रिटिश हुकूमत ने विरोध कर दिया।

कानपुर में धूमधाम से गणेशोत्सव की परंपरा शुरू हुई

मंदिर के संरक्षक खेमचंद्र गुप्त ने बताया कि उनके बाबा लाला रामचरण और लाला ठाकुर प्रसाद ने वर्ष 1908 में बाल गंगाधर तिलक के सामने मंदिर निर्माण की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद बाल गंगाधर तिलक ने 1918 में शहर आए और मंदिर का भूमि पूजन किया। मंदिर स्थल के पास ही मस्जिद होने के चलते ब्रिटिश हुकूमत ने मंदिर निर्माण पर रोक लगा दी। ऐसे में तिलक ने तरकीब निकाली कि मंदिर तो बनाया जाये लेकिन मंदिर की जगह मकान का रूप दे दिया जाये। इसके बाद उनके निर्देश पर मकान की शक्ल में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ और अंग्रेजों को भनक तक नहीं लगने पाई। जिसके बाद मकान के रूप में मंदिर का निर्माण वर्ष 1923 में पूरा हो गया। मंदिर में संगमरमर की मूर्ति के अलावा पीतल के गणेश भगवान के साथ उनके बेटे शुभ-लाभ और ऋद्धि- सिद्धि भी स्थापित हैं। मंदिर के दूसरे खंड पर गणेश भगवान के नौ रूपों को स्थापित किया गया है। प्राचीन मंदिर में भगवान गणेश की दस सिर वाली अद्भुत प्रतिभा भी स्थापित है। इसके बाद से कानपुर में धूमधाम से गणेशोत्सव की परंपरा शुरू हो गई जो आज भी जारी है।

Tags: Bal gangadhar tilakGanesh ChaturthiGanesh Chaturthi 2022Ganesh Chaturthi muhoortNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

UP Polytechnic Renaming: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने का...

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को...

Next Post

Asia Cup 2022 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की टीमों को लगा बड़ा झटका, रोहित और बाबर ने की यह गलती

Barabanki: उनका प्रबंध हो जाएगा..योगी सरकार में नहीं चलेगी तानाशाही, DM को लेकर बोले मंत्री नारायण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist