Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » कौन है रियल लाइफ के ‘राउडी’ IPS संदीप चक्रवर्ती, जिन्होंने फरीदाबाद सफेद कॉलर Terror मॉड्यूल को किया जमीदोज

कौन है रियल लाइफ के ‘राउडी’ IPS संदीप चक्रवर्ती, जिन्होंने फरीदाबाद सफेद कॉलर Terror मॉड्यूल को किया जमीदोज

दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद हो रहे खुलासों से देश सकते में हैं, क्योंकि इस बार जैश.ए.मोहम्मद ने एक अलग मॉड्यूल से भारत को दहलाने की साजिश रची थी लेकिन आंध्र प्रदेश में पैदा हुए एक आईपीएस ऑफिसर ने अकेले पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को विफल कर दिया।

by Vinod
15/11/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 13 साल पहले 2012 में राउडी राठौड़ नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस मूवी में बालीवुड स्टार अक्षय कुमार की एकिं्टग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अक्षय ने इसमें दबंग पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका डबल रोल था। रील के राठौड़ का जलवा पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन एक ऐसा ही राउडी राठौर रियल लाइफ में है, जिसने वह कारनामा कर दिखाया है, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। रियल लाइफ के इस वर्दीधारी नायक ने सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल पर ऐसा प्रहार किया, जिसके चलते करीब हजारों भारतीयों की जान बच गई। जांबाज आईपीएस सुपरकॉप ने सफेद कोटधारी विलेन पर के बनाए प्लान पर पानी फेर दिया। शातिर डॉक्टरों की टोली पर ऑपरेशन महादेव की तर्ज पर प्रहार कर पाकिस्तानियों की पतलून गीली कर दी।

हां कुछ लोग उसे रियललाइफ का राउडी कहते हैं तो कुछ जांबाज सुपरकॉप को नायक। कुछ ऐसे भी हैं, जो आईपीएस सिंघम का नाम सुनते थर-थर कांपने लगते हैं। भारत के इस आईपीएस राउडी से सबसे ज्यादा पाकिस्तानी डरते हैं। यही वजह रही कि जम्मू-कश्मीर राज्य के जिस जिले में आईपीएस की तैनाती रही, वहां टेरर और टेररिस्ट गायब हो गए। जिन्होंने आंख दिखाई आईपीएस अफसर ने उनकी मुलाकात तत्काल यमराज जी से करा दी। लेकिन रियललाइफ के राठौर ने इनदिनों ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसके चलते उनकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। हां 2014 के बैच के आईपीएस जीवी संदीप चक्रवर्ती ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया। आईपीएस ने फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल को जमीदोज कर तहलका मचा दिया।

एक्स के बॉयो में आईपीएस जीवी संदीप चक्रवर्ती ने लिखा है कि ट्रेनिंग से डॉक्टर हूं लेकिन च्वाइस से लोकसेवक हूं। डॉक्टरी का पढ़ाई कर चुके जीवी संदीप चक्रवती ने जैश-ए-मोहम्मद के डॉक्टरों के जरिए ही भारत में आतंकी हमले की साजिश को बेनकाब किया है। अब हम आपको बताते हैं कि आईपीएस जीवी संदीप चक्रवर्ती की चर्चा क्यों हो रही है। दरअसल, जम्मू कश्मीर में इसी साल अप्रैल में जब बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ था तब जीवी संदीप को श्रीनगर का एसएसपी बनाया गया था। जीवी संदीप चक्रवर्ती एसएसपी श्रीनगर बनने से पहले अनंतनाग में तैनात थे। वह वहां के एसएसपी थे। आंध्र प्रदेश में जन्में जीवी संदीप चक्रवर्ती की गिनती बेहद तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। चक्रवर्ती को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के एक गांव नौगाम की गलियों में उर्दू में लिखे पोस्टर लगे होने की जानकारी मिली।

RELATED NEWS

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

November 26, 2025
कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

November 21, 2025

पोस्टरों में लिखा था कि भारतीय दरिंदों को पनाह देने और शरिया के विरुद्ध काम करने के खिलाफ चेतावनी दी गई थी। इन पोस्टरों में लिखा था कि कुछ लोग इन भारतीय दरिंदों को अपनी दुकानों में पनाह देते हैं, जिससे हमारा काम बाधित होता है। इसलिए हम उन लोगों से खुले तौर पर कहना चाहते हैं। रुकें, वरना उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन पर जैश-ए-मोहम्मदके एक सदस्य कमांडर हंजला भाई के हस्ताक्षर थे। पहली नज़र में ये पोस्टर सामान्य लग रहे थे, लेकिन श्रीनगर के एसएसपी डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने इन नुकसान पहुंचाने वाली चेतावनियों के पीछे छिपे खतरे को तुरंत भांप लिया। चक्रवर्ती ने अपनी आदत के अनुसार इन पोस्टरों की गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से जांचकर्ताओं को तीन ऐसे लोगों का पता चला जिन पर पहले भी पत्थरबाजी के अपराध दर्ज थे। जिससे जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले एक नेटवर्क का खुलासा हुआ।

इसके बाद जम्मू कश्मीर की श्रीनगर पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल में शामिल कई कश्मीरी डॉक्टरों और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस ऑपरेशन में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक, बम बनाने की सामग्री और एके-सीरीज राइफलें बरामद की गईं। यह श्रीनगर पुलिस का ही प्रेशर था कि 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले पास हड़बड़ी में ब्लास्ट किया गया। तेलुगु आईपीएस अधिकारी आतंकी मॉड्यूल से अनजान नहीं थे, इससे पहले उन्होंने ऑपरेशन महादेव में पहलगाम के तीन हमलावरों को मार गिराने में जम्मू-कश्मीर पुलिस का नेतृत्व किया था। इसके अलावा वह कई बड़े ऑपरेशन में शामिल रहे हैं। खुद हर ऑपरेशन को एसएसपी लीड करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस द्धारा चलाए गए ऑपरेशन सफेद कॉलर की कमान आईपीएस जीवी संदीप चक्रवर्ती के हाथों में थी। सुरक्षा विषेशज्ञों का मानना है कि अगर जम्मू कश्मीर पुलिस ये ऑपरेशन नहीं चलाती। ये कार्रवाई नहीं करती तो सफेद कोट वाले टेररिस्ट भारत में हजारों लोगों का हताहत कर सकते थे।

जानकार बताते हैं कि आतंकियों के पास से जो 2900 केजी विस्फोट मिला है, उससे एक पूरा शहर बर्बाद हो सकता है। डॉक्टर केमिकल वेपन बनाकर बड़़ा नरसहांर कर सकते थे। आईपीएस के प्रहार से जैशके मनसूबों पर पानी फिर गया। फरीदाबाद टेरर से जुड़े सफेद कॉलर टेररिस्ट एक-एक कर पकड़े जा रहे हैं। यूपी से लेकर देश के अन्य शहरों से आधा दर्जन से अधिक जिहादी डॉक्टरों को पुलिस ने दबोचा है। वहीं डॉक्टर उमर ने खुद को कार समेत उड़ा लिया था। आतंकी डॉक्टर की विस्फोट से मौत हो गई थी। आतंकी का डीएनए करवाया गया। जानकार बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के चलते ही उमर फरीदाबाद से भागा था। उसे पता चल गया था कि आईपीएस चक्रवर्ती उसके पीछे लगे हुए हैं। खुद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक्स पर लिखा था कि तुम भाग सकते हो, लेकिन बच नहीं सकते। जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस बड़े ऑपरेशन ने बड़े आतंकी हमले को बेकनाब कर दिया।

जीवी संदीप चक्रवर्ती मूलरूप से जन्म आंध्र प्रदेश के कुरनूल के रहने वाले हैं। उनका जन्म में एक ऐसे परिवार में हुआ था जो जनसेवा में समर्पित था। उनके पिता, डॉ. जीवी राम गोपाल राव, सरकारी सामान्य अस्पताल में रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) के पद पर कार्यरत थे, और उनकी मां, पीसी रंगम्मा, स्वास्थ्य विभाग में एक अधिकारी थीं। जीवी संदीप चक्रवर्ती ने कुरनूल के ए-कैंप स्थित मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में उनकी प्रारंभिक शिक्षा ने उनमें अनुशासन और जिज्ञासा का संचार किया। उन्होंने कुरनूल मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा की पढ़ाई की और 2010 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। अपने संस्थान (2010-2011) में कुछ समय तक चिकित्सा का अभ्यास करने के बाद, संदीप ने एक अलग ही चुनौती का सामना किया। इसके बाद वह 2014 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हो गए। चक्रवर्ती अभी तक एसपी दक्षिण श्रीनगर, एसपी हंदवाड़ा, एसएसपी कुपवाड़ा, एसएसपी कुलगाम, एसएसपी अनंतनाग रह चुके हैं। जहां उन्होंने जटिल सुरक्षा चुनौतियों वाले जिलों का नेतृत्व किया। यह चक्रवर्ती की जांच का कमाल है कि आतंक के सफेदपोश मॉड्यूल के 10 से अधिक सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।

 

Related Posts

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

दिल्ली ब्लास्ट से पहले शोएब ने DR उमर को मुहैया कराई सामाग्री, कौन है बुर्केवाली GIRL, जिसने दी थी कमरे की चाबी

November 26, 2025
कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

कुछ ऐसी है अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कहानी, जो बनी आतंक की नर्सरी, रडार पर आए 200 डॉक्टर हुए लापता

November 21, 2025
करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

November 19, 2025
आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान नेता का खुलासा ‘हमने कराए हैं और कराते रहेंगे

आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान नेता का खुलासा ‘हमने कराए हैं और कराते रहेंगे

November 19, 2025
सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

November 19, 2025
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टर डेथ उमर ने शू-बम के जरिए कार में किया था धमाका

दिल्ली ब्लास्ट को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा, डॉक्टर डेथ उमर ने शू-बम के जरिए कार में किया था धमाका

November 18, 2025
कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

कौन है बिलाल वानी, जिसने ड्रोन को मोडिफाई कर रॉकेट जैसे अटैक की थी तैयारी, कैसे पकड़ा गया उमर का जिहादी

November 18, 2025
कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

कौन है आमिर राशिद , जिसने फिदायीन उमर के साथ दिल्ली ब्लास्ट की रची साजिश, जानें NIA के हत्थे कैसे चढ़ा ‘जिहादी’

November 17, 2025
कौन है दानिश, जिसके कारण उमर को नहीं मिल पाया फिदायीन, जानें जिहादी डॉक्टर खुद क्यों बना मानवबम

कौन है दानिश, जिसके कारण उमर को नहीं मिल पाया फिदायीन, जानें जिहादी डॉक्टर खुद क्यों बना मानवबम

November 17, 2025
Delhi-Blast

Delhi Blast: CCTV फुटेज का खुलासा 40 कैमरों में कैद आतंकी उमर का सफर, देखें तस्वीरें

November 17, 2025
Next Post
IPL 2026 : खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कौन हुआ रिटेन, कौन हुआ रिलीज़?”

IPL 2026 : खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जारी कौन हुआ रिटेन, कौन हुआ रिलीज़?”

बड़े बदलाव का संकेत-, AI और वैश्विक व्यापार दबाव से 2 करोड़ भारतीय नौकरियों पर खतरा

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

IPL 2026 के रिटेन खिलाड़ियों की जारी हुई सूची, जडेजा-तेंदुलकर के साथ ये क्रिकेटर अब इन टीमों के साथ जुड़े

POPULAR POST

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026

LATEST

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India