मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

कश्मीर के आईजी विजय कुमार सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हुए, कश्मीरी पंडितों से कश्मीर ना छोड़ने की अपील की, पढ़िए पूरी खबर

by Web Desk
मई 17, 2022
in देश
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर: आतंकियों ने बीते सप्ताह चाडूरा तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत कश्मीरी हिंदु क्लर्क राहुल भट्ट की उसके कार्यालय में हत्या कर दी थी। राहुल भट्ट मूलत: जिला बड़गाम के संग्रामपोरा के रहने वाले थे। प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत ही उन्हें 2010 में नौकरी मिली थी और वह कश्मीरी पंडितों के लिए शेखपोरा, बड़गाम में बनाई गई ट्रांजिट कालोनी में ही रह रहे थे। उनकी हत्या के बाद से कश्मीरी हिंदुओं में जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कश्मीर छोड़ने की चेतावनी दी है। शेखपोरा में कश्मीरी हिंदू बीते पांच दिनों से लगातार धरना दे रहे हैं।

कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने मंगलवार को कश्मीरी हिंदुओं से कश्मीर न छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि अगर वह कश्मीर से पलायन करते है तो वह आतंकियों और उनके आकाओं के मंसूबे को ही कामयाब बनाएंगे। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं को सुरक्षा का पूरा यकीन दिलाते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में खुद इसमें सुधार को महसूस करेंगे। उन्होंने कहा की कश्मीरी हिंदुओं को ऐसी बयानबाजी भी नहीं करनी चाहिए जिससे आतंकियों के एजेंडे को बढ़ावा मिले।

RELATED NEWS

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

जून 30, 2026
Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

जून 30, 2026

आज शेखपोरा बड़गाम में बीते पांच दिनों से आंदोलनरत कश्मीरी हिंदुओं के साथ बातचीत में महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर में कोई भी अल्पसंख्यक न रहे, कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर से निकल जाना चाहिए। इसलिए अगर कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर से जाने के बजाय यहीं पर रहना चाहिए। अगर वह कश्मीर छोड़ते हैं तो आतंकियों के मंसूबे को ही कामयाब बनाएंगे।

आज आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने शेखपोरा में कश्मीरी हिंदुओं के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा का यकीन दिलाया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा तंत्र में जो खामियां हैं, उन्हें चिन्हित कर दूर किया जा रहा है। सभी कश्मीरी हिंदुओं की सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया जा रहा है। आने वाले समय लोग खुद सुरक्षा तंत्र में सुधार को महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम कश्मीर समेत प्रदेश के हर हिस्से से आतंकी हिंसा और आतंकियों के नेटवर्क को पूरी तरह नष्ट कर देंगे। इसके लिए हमारे आतंकरोधी अभियान लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों को, सभी को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है तभी आतंकवाद का समूल नाश होगा और कश्मीर में स्थायी शांति बहाल होगी। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां आप सभी से अपील करता हूं कि कोई ऐसा बयान न दें, कोई ऐसा काम न करें, जिससे हमारा दुश्मन अपने मंसूबों में कामयाब हो। कश्मीरी हिंदुओं काे कश्मीर से बाहर निकालना ही आतंकियों और उनके आकाओं का मंसूबा है। इसे मंसूबे को आप लोगों को हमारे साथ मिलकर नाकाम बनाना होगा।

आइजीपी ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं पर हमले कश्मीर से अल्पसंख्यकों विशेषकर कश्मीरी हिंदुओं को बाहर निकालने की साजिश है, जिसे हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कश्मीरी हिंंदुओं पर पुलिस बल प्रयोग पर खेद जताते हुए कहा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कश्मीरी हिंदुओं से सुरक्षा व्यवस्था और शांति का वातावरण बनाए रखने में पुलिस के साथ सहयोग का आग्रह भी किया। 

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: IG VIJAY KUMARkashmiri panditNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

: UP Weather Update

UP Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, 66 जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के लोगों को लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिल सकती...

Modi Cabinet Reshuffle 2026

Modi Cabinet Reshuffle: क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने, नए चेहरों की एंट्री की चर्चा

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Modi Cabinet Reshuffle 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल हो सकता है।...

Next Post

Gyanvapi Masjid विवाद को लेकर बनारस कोर्ट में हुई सुनवाई पूरी

IPL 2022 Update: Gujarat Titans सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी, 3 खिलाड़ीयों ने दिलाई जीत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist