उत्तराखंड में धामी सरकार निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। हाल ही में हिमाचल में विधानसभा चुनाव औऱ यूपी में निकाय चुनाव को लेकर अब धामी सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।इस वजह से 2023 में स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी सोच विचार के साथ तैयारी में है। पार्टी के कार्यकर्ता इस मिशन में ना ही सिर्फ दरवाजा खटखटाने का काम करेंगे, बल्कि घर-घर जाकर लोगों से उनकी समस्याएं पूछेंगे और उनके समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
31 दिसंबर तक मंडलों की टीम घोषित हो जाएगी- महेंद्र भट्ट
आपको बता दें, शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक काभी अहम रही। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक शुरु कि गयी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने संगठन की भावी कार्यक्रमों की जानकारी दी।प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया अगले साल होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी तरह से खुद को तैयार कर रही है। दिसंबर महीने तक पार्टी की पूरी टीम बन जाएगी और 31 दिसंबर तक मंडलों की टीम घोषित हो जाएगी।
G 20 से एक नई पहचान मिलेगी
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि G 20 के तहत ऋषिकेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से प्रदेश की अपनी संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा ने प्रदेशवासियों को दो कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे राज्य को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी।
60 वर्षों में कांग्रेस ने बोली-भाषा को बांटने का काम किया
इसके तहत पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता फेसबुक, ट्वीटर और सोशल मीडिया के सभी मंचों पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दूसरे प्रांत की किसी अन्य क्षेत्रीय भाषा में संदेश लिखेंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आरोप है कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में बोली-भाषा के नाम पर बांटने का काम किया, भाजपा जोड़ने का काम करेगी।