नई दिल्ली: धनतेरस पर छोटी-मोटी खरीदारी जरूर करें घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए खरीदारी को शुभ माना जाता है सोना-चांदी के अलावा ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने से साल भर धन की वर्षा होती है कहा जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कोई भी चीज साल भर शुभ फल देती रहती है मान्यता है कि धनतेरस के दिन अगर झाड़ू खरीदकर घर लाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।पीतल को भगवान धनवंतरी की धातु माना गया है इस शुभ दिन पीतल बर्तन या अन्य सामग्री खरीदने पर सेहत ठीक रहती है घर में सुख समृद्धि आती है इस दिन धनिया झाड़ू चांदी और सोने के जेवर एवं लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा खरीदना भी शुभ होता है जो भी नया सामान खरीदकर घर में लाया जाता है उसकी पूजा की जाती है
इस दिन विशेष रूप से लोग भगवान धन्वंतरि की पूजा करते है। मान्यता है जो भी धनतेरस पर भगवान कुबेर, मां लक्ष्मी संग धन्वंतरि की पूजा करता है उसका घर हमेशा धन-धान्य सुख-सुविधा और वैभव से परिपूर्ण रहता है। धनतेरस पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी से बनी चीजों को प्रमुखता से खरीदते हैं और इसके लिए शुभ मुहूर्त पर विचार करते हैं। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त पर सोने चांदी से बने बर्तन या आभूषण खरीदने पर बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त होता हैं। इस दिन दिपक भी जलाया जाता है इसे छोटी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।
धनतेरस के इस शुभ दिन भाग्य और समृद्धि आती है। धनतेरस को विशेष रूप से शुभ वस्तुओं की खरीदारी से चिह्नित किया जाता है, जहां लोग सोना चांदी और बर्तन आदि चींजे खरीदते हैं