दीपावली का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दीपावली 24 अक्टूबर को है, इसलिए अधिकांश घरों में घर को सजाने का काम शुरु हो गया हैं। कहीं लोग घर को पेंट करवा रहे हैं तो कोई इस वक्त पर्दे बदलने का काम कर रहे है। तो कही लोग नया फर्नीचर खरीद रहे हैं। घर को सजाने और संवारने में वास्तु के नियमों का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली पर वास्तु के नियमों को ध्यान में रखते हुए घर को तैयार किया जाता है, तो ऐसे में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है और उनकी कृपा से सुख संपत्ति और खुशियों में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं. यदि उसके अनुसार आप इस दिवाली घर की सजावट करेंगे तो मां लक्ष्मी का आर्शीवाद आपको प्राप्त होगा. आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं घर-
दीपावली पर मुख्य द्वार को ऐसे करें तैयार
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/10/816b8906-3.png)
अपने घर के मख्य द्वार को सबसे सुंदर तरीके से .जाना है तो सबसे पहले साफ सफाई करवाएं। मुख्य द्वार के ऊपर वंदनवार लगाएं। ध्यान रहे अगर आपको मुख्य द्वार का दरवाजा आवाज करता है तो उसे सही करवा लें। दरवाजे में से किसी प्रकार का आवाज आना अशुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार के ऊपर सिंदूर से रंगे हुए पारद गणपति या श्वेतार्क स्थापित करें। प्रवेश द्वार के दोनों तरफ हरे पौधे लगाएं। ऐसा करने से घर में धन वैभव की वृद्धी होती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि घर के मुख्य द्वार के अगल -बगल कटीले पौधे न लगाएं। अपने घर का सौभाग्य बढ़ाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाएं. इस तरह वास्तु के अनुसार घर सजा कर आप लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं.
ईशान कोण को साफ रखें
ईशान कोण की ठीक से साफ-सफाई से रखें
दीपावली से पहले ईशान कोण की ठीक से साफ-सफाई कर लें। ध्यान रखें कि ईशान कोम देल स्थान होता है, इसलिए इस स्थान का साफ -सुथरा और खाली बहुत जरुरी होता है। ईशान कोण में कोई भी फालतू सामान न रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और आपके घर से बिना आशीर्वाद के लौट जाती हैं।
पूजा घर को कैसे सजाएं
पूजा घर में फर्श के लिए हमेशा हल्के पीले या सफेद संगमरमर का चुनाव करें। पूजा घर की दीवारों और पर्दे का रंग भी सफेद, हल्का पीला, हल्का क्रीम, हल्का आसमानी होना चाहिए। आप अपने पूजा घर में हल्का नारंगी केसरिया या भगवा रंग के परदे भी लगा सकते है। पूजा घर में लक्ष्मी गणेश का सोने या चांदी से बना सिक्का जरूर रखें. इसके अलावा पूजा घर में महालक्ष्मी यंत्र, गोमती चक्र, एकाक्षी नारियल आदि भी जरूर रखें.
ड्राइंग रुम को इन वस्तु से सजाएं
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/10/e66a08a5--2.png)
ड्राइंग रुम की दीवारों को हल्के पीले, क्रीम, हल्के हरे या किसी दूसरे हल्के रंग से पेंट कराएं। इससे आपका ड्राइंग रुम ज्यादा बड़ा नजर आएगा। अगर आप अपने ड्राइंग रुम में फव्वारे लगा रहें हैं तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाएं। ड्राइंग रुम में उत्तर ईशान कोष में देवताओं या लक्ष्मी गणेश का चित्र लगाएं अपने ड्राइंग रूम में प्राकृतिक सौंदर्य दर्शाने वाले पेंटिंग जरूर लगाएं. इससे ड्राइंग रूम में बैठने वाले लोगों के मन में आशा और उत्साह का संचार होगा. ड्राइंग रूम में उत्तर या पूर्व दिशा की ओर छोटे फूल वाले गुलदस्ते या गमले प्लास्टिक के फूल वाले गमले रखें.
दीपावली से पहले इन वस्तुओं को हटा दें
दीपावली से पहले उन वस्तुओं को घर से हटा दें जो कि लंबे समय से घर में प्रयोग में न आई हों। पुराने खराब हो चुके फूल, पुराना पड़ा कबाड़ ता सामान, अखबार की रद्दी, टूटे शीशे और खराब जूते चप्पल। ये सभी चीजें दीपावली से पहले घर से हटा देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पुरानी पड़ी कबाड़ चीजों से एक प्रकार की नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती हैं और ये धन आगमन के रास्ते में बाधा उत्पन्न करती हैं। इसलिए इन्हें दीवाली की सफाई में हटा देना ही उचित है।