राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने आज तेजपुर एयर बेस (Tezpur Air Base) से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई फाइटर जेट (Sukhoi Fighter Jet) में उड़ान भरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 एमआईके (Sukhoi-30 MIK) लड़ाकू विमान में को-पायलट की सीट पर बैठकर उड़ान पूरी की। बता दें कि द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल से असम (Assam) दौरे पर है। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है।
दरअसल तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर होने के नाते देश के राष्ट्रपति (President) को सेना की ताकतों, हथियारों व नीतियों से अवगत कराया जाता है। मुर्मू से पहले पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) और रामनाथ कोविंद भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट्स में उड़ान भर चुके हैं।
बता दें कि चीन लगातार सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस समय भारतीय सेना चीन से लगी सीमा पर बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन लगातार घुसपैठ की कोशिशें करता रहता है। ऐसे वक्त में राष्ट्रपति मुर्मू (President Murmu) का लड़ाकू विमान सुखोई में उड़ान भरना भारत की तरफ से दुश्मन देशों को एक संदेश देना है। बता दें कि तेजपुर एयरफोर्स बेस देश की सुरक्षा के लिहाज से अहम एयरबेस (Ahem Airbase) है।