Monday, June 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home शिक्षा

कौन दे रहा है FREE में COMPUTER और AI COURSE’S घर बैठे उठाएं फायदा कब से शुरू हो रहे कोर्स

इग्नू ने SWAYAM पोर्टल पर कंप्यूटर और AI से जुड़े फ्री कोर्स शुरू किए हैं। 15 जुलाई से शुरू होकर 15 सितंबर तक नामांकन खुले हैं। रजिस्ट्रेशन आसान है और सर्टिफिकेट भी मिलता है।

by SYED BUSHRA
June 29, 2025
in शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

IGNOU Offers : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) देश की सबसे भरोसेमंद ओपन यूनिवर्सिटीज़ में से एक है। यह यूनिवर्सिटी डिस्टेंस मोड में कई तरह के कोर्स ऑफर करती है। वर्तमान में इग्नू अपने SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कंप्यूटर से जुड़े 4 कोर्स और एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित कोर्स मुफ्त में प्रदान कर रहा है। इन कोर्सेज़ का फायदा कोई भी छात्र या प्रोफेशनल आसानी से उठा सकता है। खास बात ये है कि इनके लिए किसी लंबी-चौड़ी एडमिशन प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। बस कुछ जरूरी जानकारी भरकर SWAYAM पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है। सभी कोर्स बिल्कुल मुफ्त हैं। न कोई फीस, न कोई छुपा हुआ चार्ज।ये हैं इग्नू के फ्री कंप्यूटर और एआई कोर्स

कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस

यह अंडर ग्रेजुएट लेवल का कोर्स है और इसे अंग्रेज़ी भाषा में पढ़ाया जाता है। कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है। इसमें स्टूडेंट्स को गूगल वर्कस्पेस, एमएस वर्ड, स्प्रेडशीट, पावरपॉइंट और वेब एप्लिकेशन जैसे टूल्स के बारे में पढ़ाया जाता है। यह कोर्स कॉमर्स की श्रेणी में आता है और इसमें 20 यूनिट्स होती हैं, जो दो भागों में बटी होती हैं।

RELATED NEWS

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

June 3, 2026
Scholarship: पढ़ाई के बढ़ते खर्च से न हो परेशान, सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का पोर्टल, छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन शुरू

Scholarship: पढ़ाई के बढ़ते खर्च से न हो परेशान, सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का पोर्टल, छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन शुरू

June 2, 2026

कंप्यूटर एडेड डिजाइन/मैन्युफैक्चरिंग (CAD/CAM)

यह डिप्लोमा स्तर का कोर्स है, जिसकी अवधि 6 सप्ताह है। इसमें CAD टूल्स, 2D और 3D मॉडलिंग जैसे टॉपिक्स को पढ़ाया जाता है। यह कोर्स भी अंग्रेज़ी माध्यम में उपलब्ध है और इसकी शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होगी।

फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर सिस्टम

यह अंडर ग्रेजुएट लेवल का 12 हफ्तों का कोर्स है। इसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग और इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं। कोर्स पूरा करने पर परीक्षा देकर सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सकता है।

फंडामेंटल्स इन कंप्यूटर मैन्युफैक्चरिंग

यह हिंदी माध्यम में उपलब्ध डिप्लोमा लेवल का कोर्स है। इसकी अवधि 12 सप्ताह है। इसमें छात्रों को बताया जाता है कि मैन्युफैक्चरिंग की आधुनिक प्रक्रिया में कंप्यूटर कैसे मदद करता है। इसकी शुरुआत भी 15 जुलाई से होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूजिंग प्रोलॉग प्रोग्रामिंग

यह डिप्लोमा स्तर का कोर्स है और इसमें कुल 4 क्रेडिट प्वाइंट्स हैं। कोर्स में AI की बेसिक जानकारी, इंटेलिजेंट सिस्टम और प्रोलॉग प्रोग्रामिंग से जुड़ी टेक्निक सिखाई जाती है।

कब, कहां और कैसे करें नामांकन?

इन सभी कोर्स की शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होगी और नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 तय की गई है। एनरोलमेंट की प्रक्रिया ऑनलाइन है और इच्छुक छात्र SWAYAM पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कोर्स खत्म होने के बाद SWAYAM द्वारा प्रमाण पत्र (Certificate) भी प्रदान किया जाता है।

Tags: EDUCATION NEWSFree Online Courses
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

OSM विवाद के बीच सरकार सख्त, जांच समिति गठित, अधिकारियों का तबादला, जवाबदेही की दिशा में बढ़े कदम

by Kirtika Tyagi
June 3, 2026

Evaluation System: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग यानी OSM प्रणाली इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई...

Scholarship: पढ़ाई के बढ़ते खर्च से न हो परेशान, सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का पोर्टल, छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन शुरू

Scholarship: पढ़ाई के बढ़ते खर्च से न हो परेशान, सरकार ने खोला स्कॉलरशिप का पोर्टल, छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन शुरू

by Kirtika Tyagi
June 2, 2026

Scholarship Applications Open For Students: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ देश के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी...

NEET Paper Leak Supreme Court

NEET Paper Leak: छात्रों के भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, NTA ने क्या दी जानकारी

by SYED BUSHRA
May 30, 2026

NEET Paper Leak Case:NEET परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले की सुनवाई शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई। इस दौरान...

G U Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पेटेंट और रोबोडॉग विवाद ने शिक्षा और सरकारी मंचों की साख पर खड़े किए बड़े सवाल

G U Controversy: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पेटेंट और रोबोडॉग विवाद ने शिक्षा और सरकारी मंचों की साख पर खड़े किए बड़े सवाल

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

Galgotias University Controversy: हाल ही में Galgotias University फिर सुर्खियों में आ गई है। देश-दुनिया में चर्चा में आई इस...

CBSE Board Exam 2026 Date Revised

CBSE Board Exam 2026 :तारीख क्यों बदली,10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं का बदला शेड्यूल जारी

by SYED BUSHRA
December 31, 2025

CBSE Board Exam 2026 Date Revised:सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम खबर है।...

Next Post
CM Yogi UP

UP में तबादलों का सिलसिला तेज, 5 IPS के बाद 8 IAS अधिकारियों के भी बदले विभाग, देखें पूरी लिस्ट

Indo-Nepal Border

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र व यूपी के दबोचे गए 7 संदिग्ध 

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist