Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UPPSC PCS प्री परीक्षा आज…डिजिटल युग में डिजिलॉकर और AI से हुई परिक्षार्थियों की वेरिफिकेशन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली....

by Kirtika Tyagi
December 22, 2024
in Latest News, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इस वर्ष परीक्षा पूरे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में फैले 1,331 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 5,76,154 उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं।

डिजिटल तकनीक से परीक्षा की निगरानी सुनिश्चित

इस बार परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल लॉकर का उपयोग कर प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों की पहचान आंखों की स्कैनिंग के जरिए की गई। परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से लैस किया गया है, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग पहली बार निगरानी के लिए किया जा रहा है। AI तकनीक परीक्षा के दौरान आठ प्रकार के अलर्ट उपलब्ध कराएगी, जिससे किसी भी गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

RELATED NEWS

No Content Available

सुरक्षा के सख्त इंतजाम और मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति

देवरिया जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8,640 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 10 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

औरैया जिले में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,032 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास के 200 मीटर के क्षेत्र में फोटोस्टेट और साइबर कैफे जैसी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की कड़ी निगरानी की जा रही है।

परीक्षा पूर्व तैयारियों का निरीक्षण

औरैया में परीक्षा से पहले अपर जिलाधिकारी ने केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके अलावा, सचल दल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे, ताकि प्रक्रिया नकलविहीन और सुचारू रूप से पूरी हो सके, इस बार डिजिटल और AI तकनीक का उपयोग और सख्त सुरक्षा उपायों ने परीक्षा को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Tags: UPPSC PCS
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना की दोस्ती बनी दुश्मनी, वीकेंड का वार में बढ़ा विवाद

News1India Conclave

News1 India के भव्य कॉन्क्लेव "महाकुंभ मंथन" में पहुंचे जीतन राम मांझी, कहा, 'राजा का बेटा हो या गरीब का...'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist