कांकेर। जिले में कोकड़ी मार्ग पर तीन दिन पहले मिले शव की पहचान धमतरी के रहने वाले श्रीकांत सोनी के रूप में हुई थी। मृतक श्रीकांत सोनी की हत्या के आरोप में उसके ही सगे भाई, भाभी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अवैध संबंध से जुड़ा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की थी। परिजनों से पूछताछ में बार-बार बयान बदलने से पुलिस को परिजनों पर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पुलिस को परिजनों के खिलाफ साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने पत्नी, बड़े भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं ड्राइवर अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
एसपी शलभ सिन्हा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक श्रीकांत सोनी के बड़े भाई सूर्यकांत सोनी का श्रीकांत की पत्नी चन्द्रिका से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर आये दिन घर में विवाद होता था। नशे की हालत में श्रीकांत ने अपने भाई और पत्नी के बीच अवैध संबंध का जिक्र करते हुए अपनी भाभी योगेश्वरी से अवैध संबंध की डिमांड कर डाली थी। इसके बाद से घर में माहौल और तनावपूर्व हो गया था।
तब आरोपित चन्द्रिका सोनी, सूर्यकांत सोनी उर्फ अविनाश और योगश्वरी तीनों ने मिलकर श्रीकांत को जान से मारने की योजना बनाई। योजना के तहत तीनों श्रीकांत के साथ दंतेवाड़ा के लिए निकले, वापस आते वक्त तीनों ने हथौड़े और चाकू से श्रीकांत की हत्या करके शव को रास्ते में फेंक दिया।
Read Also –