देवबंद: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे देवबंद, सपा पर साधा निशाना

देवबंद: रविवार को देवबंद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के दौरान सपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश की सरकार ने माफिया व अपराधियों को प्रदेश की सीमा से बाहर कर दिया है। सपा सरकार के शासन में अपराधी माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जाता था। 2022 का चुनाव अपराधियों को संरक्षण देने वालों और अपराधियों का सफाया करने वालों के बीच है।

जनता के आशीर्वाद से 2022 में फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा की माफियाओं की संपत्ति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुलडोजर चलाकर आम जनमानस को सुरक्षा का अहसास कराया है। आरोप लगाया सपा सरकार के शासन में माफियाओं ने अचूक संपत्ति एकत्रित कर लोगों का शोषण किया था भाजपा सरकार के प्रदेश में सत्ता पर काबिज होते ही गुंडे माफियाओं को सबक सिखाते हुए उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय ध्यान गुरु दीपंकर महाराज से भी प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात की।

Exit mobile version