बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

इंटरनेशनल एक्ट्रेस कैनाज़ परवेज़ की दस साल बाद बॉलीवुड में वापसी, सॉन्ग “सीटी मत मार” हुआ लॉन्च

कैनाज परवेज और प्रिया पटेल द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस सॉन्ग का म्यूजिक डीजे शेजवुड ने दिया है और यह सॉन्ग जी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है।

by Juhi Tomer
सितम्बर 11, 2023
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

गेस्ट ऑफ ऑनर जिम्मी शेरगिल, अतिथि नावेद जाफरी, टीवी एक्टर रवि गोसाईं, ब्राइट आउटडोर के ओनर योगेश लखानी के हाथों इंटरनेशनल ऎक्ट्रेस और मॉडल कैनाज़ परवेज़ का म्युज़िक वीडियो “सीटी मत मार” मुम्बई के शादी मुबारक रेस्टोरेंट में भव्य रूप से लॉन्च किया गया। मेहमानों का यहां ढोल नगाड़ों से स्वागत किया गया। कैनाज़ परवेज़ और प्रिया पटेल द्वारा प्रोड्यूस किए गए गीत का संगीत डीजे शेजवुड ने दिया है और यह सॉन्ग ज़ी म्युज़िक कंपनी से रिलीज होकर पॉपुलर हो रहा है।

बहुत सारे टीवी धारावाहिकों जैसे – देश में निकला होगा चाँद ,बाबुल की दुआएँ लेती जा ,डायल १०० और बहुत सारे , 20 से ज्यादा म्युज़िक वीडियो जैसे ये दिन तो आता है , मेहबूबा , इन्हे तो लूट लिया और कई गीत , और कई फ़िल्म जैसे ख़ामोश ख़ौफ़ की रात , दिल ने जिसे अपना कहा , एस्केप फ्रॉम तालिबान , मिस्टर या मिस में अपना जलवा दिखा चुकी कैनाज़ का यह म्युज़िक वीडियो भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है और महिला सशक्तिकरण की बात करता है।

RELATED NEWS

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

सितम्बर 24, 2026
Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

सितम्बर 9, 2026

पेज 3 लिमिटेड और गैप बॉलीवुड प्रेजेंट्स “सीटी मत मार” की टैगलाइन है “मेरा जिस्म मेरा अधिकार”। गाने की सिंगर हुमा सय्यद और संचिति सकत, गीतकार यश ईश्वरी हैं।

वीडियो के कोरियोग्राफर और डायरेक्टर लौंगिनस फर्नांडीज, डीओपी हुसैन शिर्ज़ाद हैं। कास्टिंग डायरेक्टर प्रिया केशवी पटेल हैं जो हॉलीवुड की जानी मानी कास्टिंग डायरेक्टर हैं। वीडियो में कैनाज़ परवेज़ के साथ मैट अडकॉक, हितेन पटेल ने अभिनय किया है।

बता दें कि कैनाज़ ने बॉलीवुड में काफी काम किया है फिर अचानक वह दुबई चली गई थीं और वहां से लंदन चली गई। अब लगभग दस साल बाद वह इस गाने के साथ वापस ग्लैमर वर्ल्ड में आई हैं। जी म्युज़िक द्वारा गाना रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है।

सॉन्ग लॉन्च के अवसर पर कैनाज़ ने “महबूबा ओ महबूबा” और “व्हाट ठुमका” गीत पर जबरदस्त डांस से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि जिम्मी शेरगिल ने गीत देखा और पसन्द किया। उन्होंने कहा कि कैनाज़ का यह म्युज़िक वीडियो वीमेन एम्पावरमेंट के मुद्दे पर एक प्रभावी गाना है। मेरी ओर से उन्हें और पूरी टीम को बधाई व शुभकामनाएं।

कैनाज़ ने जिम्मी शेरगिल सहित सभी मेहमानों का आभार जताया और कहा कि इतनी बारिश में मेरे गीत के लॉन्च पर अतिथियों ने अपना कीमती समय निकाला, इन सभी का शुक्रिया। कैनाज़ ने बताया कि सीटी मत मार एक ऐसा गाना है जिसमें ग्लैमर के साथ एक सन्देश भी है। महिलाओं की इज़्ज़त करना, पुरुषों और नारियों में कोई अंतर न रखना और लड़की को सिर्फ एक ऑब्जेक्ट न समझना इस गाने की थीम है।

Tags: ="Jimmy ShergillbollywoodBollywood Hindi NewsBollywood Hindi SamacharBollywood Newsbollywood news in hindiBollywood SamacharKainaaz ParvezSong Releaseकैनाज परवेज
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Adar Jain Wedding: अलेखा आडवाणी के साथ आदर जैन ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 24, 2026

Adar Jain Wedding: बॉलीवुड के कपूर परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल है। रणबीर कपूर के कजिन और...

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

Birthday Special : मार्शल आर्ट्स ट्रेनर से बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार तक, जानें अक्षय कुमार का संघर्ष की कहानी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका बचपन का...

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

Mirzapur “The Movie”: बड़े पर्दे पर आने से पहले ही हिट हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’? अब तक इतनी ज़्यादा हो चुकी है एडवांस बुकिंग

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Mirzapur The Movie को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने 31 अगस्त से...

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

Manisha Koirala ने याद किया कैंसर का सबसे मुश्किल दौर, बोलीं- अस्पताल की वो रात बेहद डरावनी थी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 31, 2026

Manisha Koirala Health: मनीषा कोइराला साल 2012 में चौथे चरण के ओवेरियन कैंसर से जूझ चुकी हैं। न्यूयॉर्क में सर्जरी...

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

Emraan Hashmi Health: Swine Flu की चपेट में आए इमरान हाशमी, तबीयत बिगड़ने की खबर से फैंस हुए परेशान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 29, 2026

Emraan Hashmi Health: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी को लेकर इस समय एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के...

Next Post
जेल में बंद टीचर की मौत, परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर लगाए हत्या के आरोप

जेल में बंद टीचर की मौत, परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन पर लगाए हत्या के आरोप

Maharashtra: मराठवाड़ा में इस साल 600 से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले!

Maharashtra: मराठवाड़ा में इस साल 600 से ज्यादा किसानों ने की आत्महत्या, रोज 3 किसान लगा रहे मौत को गले!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In