शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

सैफ के बेटे जहांगीर को अगवा कर 1 करोड़ की फिरौती मांगने की रची साजिश, बांग्लादेश भागने की फिराक में था चोर

हमलावर शरीफुल ने सैफ के बेटे जहांगीर को बंधक बनाकर फिरौती मांगने की साजिश रची थी। उसका इरादा था कि 1 करोड़ रुपये लेकर हमेशा के लिए बांग्लादेश लौट जाए। दरअसल, उसे फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए पैसे की जरूरत थी, और इसके लिए वह धन जुटाने की कोशिश कर रहा था।

by Gulshan
जनवरी 20, 2025
in Latest News, क्राइम, मनोरंजन
Saif Ali Case

Saif Ali Case : सैफ अली खान के हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से जुड़ी रोज नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो बेहद चौंकाने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफुल ने सैफ के बेटे जहांगीर को अगवा कर फिरौती मांगने की साजिश रची थी। उसका इरादा था कि 1 करोड़ रुपये की रकम लेकर हमेशा के लिए बांग्लादेश लौट जाए।

सूत्रों के अनुसार, शरीफुल को बांग्लादेश वापस जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट की जरूरत थी। इसी वजह से वह पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी से जुड़ी कई और अहम जानकारियां भी उजागर हुई हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

सैफ की नौकरानी से मांगे 1 करोड़ रुपये

हमलावर ने सैफ की घरेलू सहायक लीमा फिलिप्स से 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। जब लीमा ने इनकार किया, तो दोनों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान घर के बाकी सदस्य जाग गए, जिससे आरोपी घबरा गया। घबराहट में उसने अंधाधुंध हमला करना शुरू कर दिया। पहले उसने लीमा पर हमला किया और जब सैफ अली खान ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो शरीफुल ने उनकी गर्दन और पीठ पर भी जोरदार वार किए।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से रचाई शादी, 5 महीने पहले ही दे दिए थे इशारे

कुश्ती का खिलाड़ी है शरीफुल

शरीफुल से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है कि वह बांग्लादेश का एक कुश्ती खिलाड़ी है। बचपन से ही वह अपने इलाके में कुश्ती खेला करता था और कई स्थानीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। उसकी बेहतरीन फिटनेस भी इसी का नतीजा है। शरीफुल, बांग्लादेश का निवासी है। मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है और अब उससे पूछताछ जारी है।

Tags: Saif Ali Case

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
UPSC NDA

बदलाव की ओर बढ़ा UPSC NDA कोर्स, अब मिलेगी बीटेक डिग्री के साथ नई राह

BJP national president selection

कब होगा BJP के अध्यक्ष का चुनाव कौन-कौन है इस रेस में, क्या होती है इसमें RSS की भूमिका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In