मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कब होगा BJP के अध्यक्ष का चुनाव कौन-कौन है इस रेस में, क्या होती है इसमें RSS की भूमिका

by SYED BUSHRA
जनवरी 20, 2025
in Uncategorized
BJP national president selection
Share on FacebookShare on Twitter

 BJP national president election process : भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव 10 से 20 फरवरी के बीच होने की संभावना है। वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। जेपी नड्डा दिल्ली चुनावों तक पार्टी की अगुवाई करते रहेंगे।

संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया

BJP के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय और राज्य परिषद के सदस्य चुने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले पार्टी के राज्य इकाइयों को कम से कम 50% चुनाव पूरे करने होंगे। अब तक केवल चार राज्यों ने अपने राज्य अध्यक्षों के चुनाव पूरे किए हैं। पार्टी नेताओं के मुताबिक, संगठनात्मक चुनाव समय पर और अपने निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे होंगे।

RELATED NEWS

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026
Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

अगस्त 6, 2026

भाजपा के नए अध्यक्ष की रेस में कौन?

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की मंजूरी से किया जाएगा। हालांकि पार्टी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि इस पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े का नाम इस रेस में शामिल है।

इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी सियासी हलकों में लिया जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक, विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ भूपेंद्र यादव के नामों में से किसी एक का चयन होने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है। ये सभी नेता पार्टी में काफी समय से कार्यरत हैं और विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। भूपेंद्र यादव राजस्थान से हैं, धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से हैं, और विनोद तावड़े महाराष्ट्र से आते हैं। तीनों ही नेताओं को अमित शाह का करीबी माना जाता है।

भाजपा के अध्यक्ष बनने के लिए योग्यता

भाजपा के संविधान के अनुसार, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष वही व्यक्ति बन सकता है, जो कम से कम 15 साल से पार्टी का सदस्य रहा हो। इसके अलावा, पार्टी में पहले भी कई नेताओं ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई है। 2010 से 2013 तक नितिन गडकरी ने पार्टी की कमान संभाली थी, वहीं राजनाथ सिंह 2005 से 2009 तक और फिर 2013 से 2014 तक इस पद पर रहे थे। अमित शाह ने 2014 से 2020 तक पार्टी का नेतृत्व किया।

अध्यक्ष की नियुक्ति पर सस्पेंस जारी

भाजपा के संगठनात्मक चुनावों के बाद, नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सस्पेंस जारी रहेगा। पार्टी में इस बदलाव को लेकर कई अटकलें हैं, लेकिन जो भी नए अध्यक्ष के रूप में चुना जाएगा, वह पार्टी के भविष्य को नई दिशा देने के लिए जिम्मेदार होगा। यह चुनाव पार्टी के भविष्य के लिए अहम साबित हो सकते हैं, खासकर अगले लोकसभा चुनावों से पहले।

Tags: BJP electionsBJP leadershipIndian Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

Bofors Case Supreme Court

Supreme Court: बोफोर्स केस की आखिरी अपील भी खारिज, करीब 40 साल पुराने चर्चित विवाद का हुआ अंत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Bofors Case Supreme Court:नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे चर्चित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बोफोर्स मामले...

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session 2026

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र की शुरुआत ,सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के आसार, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी बहस

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से हो रही है और पहले दिन से ही सदन...

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

BJP Change Speculation: क्या बीजेपी में कुछ बड़ा होने वाला है ? हाल की घटनाओं ने बढ़ाई अटकलें खड़े हुए नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

BJP Change Speculation: पिछले कुछ समय में देश की राजनीति में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने राजनीतिक हलकों...

Next Post
Delhi Assembly Election

चुनाव प्रचार के बीच भाजपा ने बुलाई उम्मीदवारों की अहम बैठक, जीत के लिए इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Gaza Israel war ceasefire

International news : कौन है यह तीन खूबसूरत लड़कियां जिन्होंने रुकवा दी एक जंग, जिनकी वजह से बची दुनिया बड़ी तबाही से

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In