शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

‘सितारे ज़मीन पर’ के ट्रेलर ने फिर छू लिया दिल,क्या आमिर खान की इमोशनल वापसी बनेगी मास्टरस्ट्रोक

सितारे ज़मीन पर का ट्रेलर आमिर खान की सादगी, नए कलाकारों की चमक और एक ज़रूरी सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों के दिल को छूता है। यह फिल्म उम्मीद और हौसले की कहानी है।

by Sadaf Farooqui
मई 14, 2025
in मनोरंजन

Sitaare Zameen Par Trailer  फिर लौटे हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक बार फिर बड़ी स्क्रीन पर लौट आए हैं और इस बार वो लेकर आए हैं सितारे ज़मीन पर। यह फिल्म 2007 की ‘तारे ज़मीन पर’ की यादें ताज़ा कर देती है, जिसे लोगों ने दिल से सराहा था। अब आमिर की इस नई पेशकश से भी लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है और इसमें जो कुछ दिखा, उसने दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

कोच साहब की अनोखी जर्नी

ट्रेलर की शुरुआत होती है आमिर खान के किरदार से, जो एक तेज-तर्रार लेकिन घमंडी बास्केटबॉल कोच बने हैं। उनकी ज़िंदगी तब मोड़ लेती है जब एक गलती की वजह से उन्हें कोर्ट में पेश होना पड़ता है। सज़ा के तौर पर उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को बास्केटबॉल सिखाने की ज़िम्मेदारी दी जाती है।

RELATED NEWS

No Content Available

यही से शुरू होती है असली कहानी आमिर का मकसद अब है इन बच्चों को गोल करना सिखाना, लेकिन ये काम जितना सुनने में आसान है, उतना ही जटिल और चुनौतीपूर्ण है। ट्रेलर में कई ऐसे मजेदार और भावुक पल हैं जो कहानी को खास बना देते हैं।

ये भी पढ़ें:Car Service: करवा रहे हैं कार की सर्विसिंग? क्या रखे ख्याल कहीं छोटी गलती से ना हो जाए बड़ा नुकसान

जेनेलिया डिसूजा की सादगी और सहयोग

फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आती हैं, जो आमिर के किरदार को मुश्किल वक्त में सहारा देती हैं। उनका किरदार शांत, समझदार और प्रेरणादायक लगता है, जो कहानी में संतुलन बनाए रखता है।

साफ-सुथरा कंटेंट और मजबूत संदेश

ट्रेलर एकदम साफ-सुथरा और परिवार के साथ देखने लायक है। इसमें छिपा मैसेज बहुत गहरा है समाज में हर किसी का “नॉर्मल” अलग होता है। फिल्म की टैगलाइन भी है “सबका अपना-अपना नॉर्मल”, जो समावेशिता और समझ का संदेश देती है।

नए चेहरों को मंच

इस फिल्म के ज़रिए आमिर खान ने 10 नए कलाकारों को पहचान दिलाने की कोशिश की है। ये कलाकार हैं। अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। ये सभी बच्चे विशेष आवश्यकता वाले किरदार निभा रहे हैं और उनकी मासूमियत ट्रेलर में झलकती है।

Tags: Bollywood Movie ReviewInspirational Cinema

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Jewar

Jewar बनेगा सेमीकंडक्टर हब, मोदी कैबिनेट ने दी यूनिट को मंजूरी

Sitaare Zameen Par

आमिर की 'चोरी' पकड़ी गई! ‘सितारे ज़मीन पर’ निकली रीमेक, हर सीन है हूबहू कॉपी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In