Tuesday, June 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

मुंबई से श्रीनगर पहुंचे अभिनेता,किसने पहलगाम हमले पर जताया दुख, कहा “कश्मीर हमारा है”

अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए मुंबई से कश्मीर जाकर लोगों को समर्थन दिया। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि कश्मीर जाएं और आतंकियों के मंसूबे नाकाम करें।

by Sadaf Farooqui
April 28, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल को कश्मीर के खूबसूरत इलाके पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस घटना से अभिनेता अतुल कुलकर्णी भी बेहद दुखी हुए। उन्होंने सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि मुंबई से कश्मीर जाकर अपना समर्थन दिखाने का फैसला किया। अतुल कुलकर्णी ने बताया कि 22 तारीख की इस दर्दनाक घटना के बारे में पढ़कर वह सोच में पड़ गए थे। उन्होंने कहा, “हर बार जब ऐसी कोई घटना होती है, तो हम सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, दोस्तों से बात करते हैं या दुख जताते हैं। लेकिन इस बार मैंने सोचा कि मैं खुद क्या कर सकता हूं?”

कश्मीर जाने का लिया फैसला

अतुल ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि हमले के बाद 90 फीसदी टूरिस्ट बुकिंग कैंसिल हो गई हैं, तो उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने सोचा कि आतंकवादी यही चाहते हैं कि लोग कश्मीर आना छोड़ दें। अतुल ने कहा, “उनका संदेश है कि कश्मीर मत आओ, लेकिन हमारा जवाब होना चाहिए- हम आएंगे, कश्मीर हमारा है।” उन्होंने आगे कहा कि यह संदेश मुंबई में बैठकर नहीं दिया जा सकता था, इसलिए उन्होंने खुद कश्मीर जाने का निर्णय लिया। अतुल चाहते थे कि स्थानीय लोगों को यह एहसास हो कि देश उनके साथ है।

RELATED NEWS

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

June 16, 2026
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

June 9, 2026

इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें

अपनी इस खास यात्रा की झलकियां अतुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं। उन्होंने मुंबई से श्रीनगर की फ्लाइट की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें खाली सीटें और उनका बोर्डिंग पास भी दिख रहा था। फ्लाइट क्रू ने उन्हें एक प्यारा सा नोट भी दिया, जिसे अतुल ने खुशी से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मुंबई से श्रीनगर… क्रू का कहना है कि पहले फ्लाइट फुल रहती थी। अब हमें सीटें फिर से भरनी हैं। चलो, कश्मीर चलते हैं।”

खाली पहलगाम और कश्मीर की खूबसूरती

अतुल ने पहलगाम की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें साफ नजर आ रहा था कि आमतौर पर पर्यटकों से भरा रहने वाला इलाका अब कितना खाली है। इसके अलावा उन्होंने नीला आसमान, बहती नदियां और शांत पहाड़ों की तस्वीरें भी साझा कीं। एक और खास तस्वीर में स्थानीय लोग हाथों में तख्तियां पकड़े नजर आए, जिन पर लिखा था, “हम इस हमले की निंदा करते हैं।” यह देखकर साफ था कि कश्मीर के लोग भी शांति और प्यार चाहते हैं।

Tags: Bollywood NewsKashmir Updates
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

Bollywood Story: देव आनंद की फिल्म से किया डेब्यू, विवादों ने बदल दी जिंदगी, दाऊद इब्राहिम से जुड़ा नाम, अफवाहों ने बटोरी सुर्खियां

by Kirtika Tyagi
June 16, 2026

Anita Ayub Story: 90 के दशक में बॉलीवुड में कई नए चेहरे आए, जिनमें अनीता अयूब का नाम भी काफी...

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ऐलान,जानिये कब होगी रिलीज़ और किस नए अवतार में दिखेंगी अदाकारा

by Sadaf Farooqui
June 9, 2026

Eetha movie Release Date: ‘स्त्री 2’ की शानदार सफलता के बाद फैंस श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म का इंतजार कर...

Entertainment News: सैफ अली खान ने बताया क्यों नहीं करते करीना कपूर के साथ फिल्में, अपने रिश्ते को ले कर कही ये अहम बात

Entertainment News: सैफ अली खान ने बताया क्यों नहीं करते करीना कपूर के साथ फिल्में, अपने रिश्ते को ले कर कही ये अहम बात

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Bollywood के चर्चित कपल Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan की जोड़ी को दर्शक हमेशा से पसंद करते आए...

Bollywood News: शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मों में वापसी पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा? नेपोटिज्म विवाद पर भी दिया जवाब

Bollywood News: शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्मों में वापसी पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा? नेपोटिज्म विवाद पर भी दिया जवाब

by Sadaf Farooqui
May 28, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।...

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

Check bounce Case Update: चेक बाउंस केस में कोर्ट ने जमानत ठुकराई, इंडस्ट्री के सितारे मदद के लिए आगे आए

by SYED BUSHRA
February 12, 2026

Rajpal Yadav Jail Case Update: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद...

Next Post
UP Govt AI Training

यूपी में 10 लाख युवाओं को मिलेगा फ्री में AI ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, सरकार ने शुरु की नई मुहीम...

banned products abroad ketchup samosa disprin red bull

दुनिया भर में बैन, लेकिन भारत में धड़ल्ले से बिक रहे, जानिए कौन से है वह प्रोडक्ट्स और क्या हैं उनके ख़तरे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist