Monday, November 16, 2026 10:57 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » टेक्नोलॉजी » यूपी में 10 लाख युवाओं को मिलेगा फ्री में AI ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, सरकार ने शुरु की नई मुहीम…

यूपी में 10 लाख युवाओं को मिलेगा फ्री में AI ट्रेनिंग का सुनहरा मौका, सरकार ने शुरु की नई मुहीम…

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 75 जिलों में 10 लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इस पहल से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों को लाभ मिलेगा।

by Gulshan
28/04/2025
UP Govt AI Training

UP Govt AI Training : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को बढ़ावा देने के लिए एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 10 लाख लोगों को एआई का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकार ने योजना के तहत राज्य के 75 जिलों में हर महीने 1.5 लाख लोगों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इस महत्वपूर्ण कार्य के संचालन और निगरानी की जिम्मेदारी आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस (CEC) को सौंपी गई है।

तीन चरणों में दी जाएगी एआई ट्रेनिंग

सरकार ने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रमुख आईटी कंपनियों जैसे Microsoft, Intel, HCL (Guvi), वाधवानी और 1M1B के साथ साझेदारी की है, जो अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। योजना को तीन चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा:

  • पहला चरण: शुरुआती दो महीनों में 3,500 से अधिक प्रतिभागियों को एआई का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  • दूसरा चरण: प्रत्येक जिले में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे और विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।

  • तीसरा और अंतिम चरण: मास्टर ट्रेनर्स की मदद से हर महीने करीब 1.5 लाख लोगों को एआई में प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले 4 से 6 महीनों में 10 लाख लोगों को एआई दक्षता दिलाना है।

किन लोगों को मिलेगा प्रशिक्षण का लाभ ?

इस योजना से सरकारी कर्मचारी जैसे शिक्षक, डॉक्टर, प्रोफेसर सहित विभिन्न पेशेवरों के साथ-साथ मेहनतकश किसान, एनजीओ कार्यकर्ता, जनसेवा केंद्र संचालक और महिलाएं लाभान्वित होंगी। छात्रों और नौकरी पेशा युवाओं को भी एआई प्रशिक्षण के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में एआई के प्रभावी उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, रिलायंस…

योजना के तहत प्रशिक्षण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दिया जाएगा। इसके लिए तकनीकी संस्थान, विश्वविद्यालय, कौशल विकास केंद्र और जिला स्तर के कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़ा गया है। प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूलभूत अवधारणाओं के साथ मशीन लर्निंग, डेटा विश्लेषण और विभिन्न क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोग को सिखाया जाएगा। इसके अलावा, सरकार योजना को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए अन्य कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों से भी सहयोग ले रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
banned products abroad ketchup samosa disprin red bull

दुनिया भर में बैन, लेकिन भारत में धड़ल्ले से बिक रहे, जानिए कौन से है वह प्रोडक्ट्स और क्या हैं उनके ख़तरे

Lucknow

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: फैजुल्लागंज में 100 से अधिक झोपड़ियां राख, गैस सिलिंडर फटने से भड़की आग

Wicket Keeper Bhangra

विकेटकीपर संग टीम ने जमकर किया भांगड़ा, 'लिटिल कोहली' ने आउट करने से पहले जीत लिया दिल!

POPULAR POST

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

Living Tribute : गांव में अनोखा आयोजन, जीते-जी क्यों कर डाली अपनी तेरहवीं, हवन और भोज में 900 लोग हुए शामिल

November 15, 2026
Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

Engagement News : अर्शदीप सिंह ने किसको पहनाई सगाई की अंगूठी, कौन हैं क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन?

November 12, 2026
Space Record : परम शून्य के करीब पहुंचा इंसान, विज्ञान के नियम हुए फेल, क्या क्वांटम फिजिक्स के रहस्य खुलेगा

Space Record : परम शून्य के करीब पहुंचा इंसान, विज्ञान के नियम हुए फेल, क्या क्वांटम फिजिक्स के रहस्य खुलेगा

November 11, 2026
CM Yogi Children Day

Children Day : अंदाज ने जीता दिल, बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे CM योगी, टॉफियां बांटकर लुटाया प्यार

November 13, 2026
Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

Delhi News: फिर बिगड़ी पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुए बेहोश, दिल्ली AIIMS में भर्ती

November 12, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India