रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Color Discrimination: फिल्मी जगत का खौफनाक सच, जिसका खुलासा किया है मिथुन चक्रवर्ती ने

by Web Desk
नवम्बर 15, 2022
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

फ़िल्मी दुनिया के लिए रंग रूप बहुत ही मायने रखता हैं, ये मेरा कहना नहीं है बल्कि फ़िल्मी जगत के हालत ये बता रहे हैं , वो कैसे तो बताते है आपको, हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती यानि मिथुन दा ने फ़िल्मी दुनिया पर एक बड़ा खुलासा किया है वो खुलासा हैं कि उनके त्वचा के रंग की वजह से उन्हें हिंदी सिनेमा में कई बार अपमानित करने की कोशिश की गई है। बस यही कारण है कि वो अपनी आत्मकथा से बार बार इंकार कर रहे है।

मिथुन चक्रवर्तीने फ़िल्मी दुनिया पर बड़ा खुलासा किया

फ़िल्मी जगत में मिथुन दा का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा है और वह नहीं चाहते कि उनकी आत्मकथा बने और कोई भी उन यादों से गुजरे और उनके संघर्ष के दिनों को देखे। अपनी पहली ही फिल्म ‘मृगया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद भी उनका ये संघर्ष कम नहीं हुआ था बल्कि उनके सांवले रंग को लेकर अक्सर उन पर खूब तंज कसे गए।

RELATED NEWS

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

अगस्त 16, 2026
FDA Notice: क्या करा विमल इलायची द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार, शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किल बढ़ी

FDA Notice: क्या करा विमल इलायची द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार, शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किल बढ़ी

अगस्त 16, 2026

आइए आपको बताते हैं कुछ और ऐसे सितारों के बारे में

इस लाइन में मिथुन दा ही अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ और भी सितारे थे जिन्होंने भी ऐसे अपमान सहें थे तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी त्वचा के रंग की वजह से बार बार अपमानित होना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सावले रंग को लेकर बचपन से ही बहुत कुछ सुनना पड़ा. उनके घर वाले उन्हें काली कहकर चिढ़ाया करते थे। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनके कजिन यानि भाई बहन उन्हें काली काली कहकर चिढ़ाते थे। अपने ही घर में नहीं बल्कि जब प्रियंका अमेरिका में पढाई कर रही थीं तो लोग उन्हें ब्राउनी कहकर चिढ़ाते थे। विश्व सुंदरी बनने के बाद भी प्रियंका को अपने सांवलेपन को लेकर भी सघर्ष करना पड़ा था और इस वजह से उनके हाथ से एक हॉलीवुड की फिल्म भी चली गई थी।

रेखा

जब अभिनेत्री रेखा ने बॉलीवुड में कदम रखा तो उन्हें ‘काली कलूटी’ कहकर अपमानित किया गया था। करियर के शुरुआती दौर में रेखा काफी भरे शरीर की थीं और उनकी त्वचा का रंग साफ नहीं था। लेकिन, बाद में जब रेखा ने मेकओवर किया तो उनको देखने वाले दंग रह गए.

बिपाशा बसु

काला रंग को लेकर बिपाशा बसु को शुरू से ही टारगेट किया गया था, लेकिन वो अपने इस सांवले रंग की वजह से ही स्टार बनी है। इस पर विपाशा कहती है कि, ‘जब उन्होंने कोलकाता में पहली बार सुपर मॉडल का कॉन्टेस्ट जीता और न्यूज पेपर में छपा कि कोलकाता की सांवली लड़की बनी विनर, तो मैं हैरान रह गई कि ये सांवला रंग मेरी विशेषता कैसे हो सकती है? और फिर जब मैंने मॉडलिंग में करियर की शुरुआत की, तब मुझे एहसास हुआ कि मेरे सांवले रंग को लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है इस वजह से मुझे ज्यादा काम और अटेंशन मिली। फिर जब मेरी पहली फिल्म ‘अजनबी’ आई और लोगों ने मुझे पसंद किया तब मैं समझी कि रंग रूप कोई मायने नहीं रखता है। आज भी मुझे वो दिन याद है जब लोग मुझे मोटी और काली कहकर चिढ़ाते थे, और तब मैं बड़ी चिढ़ जाती थी।’

अजय देवगन

बॉलीवुड में जब अजय देवगन एंट्री कर रहे थे तब लोग उनके सांवलेपन का खूब मजाक उड़ाया करते थे। एक समय ऐसा भी आया था कि अपने सावले रंग की वजह से अजय देवगन इस इंडस्ट्री को भी छोड़ना चाहते थे। लेकिन पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ के बाद उन्होंने लोगों की सोच बदल दी। इस पर अजय कहते हैं कि , ‘ आपका काम अगर अच्छा है और आपकी पर्सनैलिटी लोगों को दिखती है. और सबसे बड़ी बात पर्सनैलिटी लुक वाइज नहीं होती है, इसमें शामिल होता है कि आप खुद को किस तरह से रखते हैं और आप किस तरह के हैं।’ ये सब जरूरी है रंग रूप नहीं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्द्की बॉलीवुड में अभी से नहीं है बल्कि काफी सालो से हैं, याद हो तो आपको “मुन्ना भाई mbbs” में जो चोर के रोल में था वो नवाजुद्दीन ही थे. उन्हें भी रंगभेद के खिलाफ कई सालों तक लड़ाई लड़नी पड़ी थी। इस पर वो कहते हैं कि , ‘मुझे कई सालों तक केवल इसलिए रिजेक्ट किया गया था कि , क्योंकि मैं छोटा और सांवला दिखता हूं। अगर सिनेमा में ये सब चीजें खत्म हो जाएंगी तो शायद हम अच्छा सिनेमा बना सकते हैं। मैं अब इस बात को लेकर शिकायत नहीं कर सकता, क्योंकि अब मैं बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुका हूं, लेकिन मैं यह बात उन कलाकारों के लिए जरूर कह सकता हूं, जो आज भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, वे शानदार हैं और मेहनती भी हैं।’ तो मेहनत कीजिये

नंदिता दास

नंदिता दास भी कई बार अपने सांवले रंग को लेकर रंगभेद का शिकार हो चुकी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रंगभेद को बढ़ावा देने में बॉलीवुड के गानों का भरपूर योगदान है। अक्सर गानों के बोल गोरे रंग की ओर ही इशारा करते हैं। गानों में कलाइयां हमेशा गोरी बताते हैं। जैसे कि गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर, गोरा रंग काला न पड़ जाए और गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा जैसे गीतों से लेकर आज के गाने चिट्टियां कलाइयां जैसे कई गीत हैं, जिसे सुनकर लोगों के जेहन में खूबसूरती की परिभाषा केवल गोरा रंग ही है

Tags: Ajay DevganBollywood NewsEntertainment NewsMithun chakrabortynawazuddin siddiquiParineeti Chprarekha
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Sohail Khan Weight Loss: सलमान खान के छोटे भाई और अभिनेता सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक और...

FDA Notice: क्या करा विमल इलायची द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार, शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किल बढ़ी

FDA Notice: क्या करा विमल इलायची द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार, शाहरुख, अजय और टाइगर की मुश्किल बढ़ी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 16, 2026

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड के तीन बड़े सितारों शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को...

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

Isha Koppikar Statement: ट्रोलिंग और अनफॉलो से नहीं डरतीं ईशा कोप्पिकर, बोलीं- ‘हां, मैं अंधभक्त हूं, अपने देश के लिए’

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Isha Koppikar Statement: बॉलीवुड की ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं।...

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

Amitabh Bachchan: ज़्यादा काम करने के चक्कर में बिग बी से हुई ये ग़लती, फैंस से हाथ जोड़कर मांगी माफी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी काम के प्रति अपने जुनून से युवाओं...

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Next Post

G20 Summit के दौरान जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिले PM मोदी, जानिए क्या बात हुई

Shraddha Murder Case: देश में चल रहा लव जिहाद का ट्रेंड, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कई बीजेपी नेताओं का ये दावा..

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist