नई दिल्ली: हरियाणवी गानों को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते लोग शादी समारोहों और अन्य कई मौकों पर अब लेडी डांसरों को बुलाते हैं। लेडी डांसरों की इस फेहरिस्त में कई जाने-माने नाम भी शामिल हैं।
यहां क्लिक कर देखें https://www.instagram.com/reel/ChOZGNQgKys/?utm_source=ig_web_copy_link
राजस्थान की मशहूर डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) भी इस लिस्ट में आती हैं। उनके डांस के चर्च लोगों की जुबान से सुने जाते हैं। गोरी अपने स्टेज डांस के जरिए लाखों दिलों पर बिजलियां गिराती हैं।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/08/5f9a9d3e-295252186_4918022061635143_8814088204074188832_n.jpg)
नागोर की रहने वाली गोरी नागोरी अपने डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। उन्होंने अपने कमाल के डांस से दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/08/b613b331-280234551_3186556974948117_3066836067117441703_n.jpg)
इतना ही नहीं गोरी आए दिन स्टेज शो करती नज़र आती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो काफी देखा जा रहा है। बता दें कि कुछ समय पहले ही गोरी नागोरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक डांस वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह “मैं दीवाना हूं।” गाने पर ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।
![](https://storage.googleapis.com/ultra-cdn-com/news1india.in/2022/08/e506ad77-image.png)
पीले रंग के लहंगे में यह डांसर लेट-लेटकर मदमस्त अदाओं के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। उनके शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर उनके फैंस तरह-तरह के कमेंट कर अपनी राय रख रहे हैं।