बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Mehul Choksi’s Extradition:क्या मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण जल्द होगा,भारत ने बेल्जियम को दिया जेल में कौन सी सुविधाओं का भरोसा

मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण चर्चा का विषय बन गया है। भारत ने बेल्जियम को भरोसा दिया है कि उन्हें मुंबई की आर्थर रोड जेल में साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा, अच्छा खाना और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2025
in क्राइम
mehul choksi extradition update india
Share on FacebookShare on Twitter

P N B BANK fraud case : भारत के लिए मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। 66 साल के चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक में 12,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। बेल्जियम के एंटवर्प शहर में गिरफ्तारी के बाद भारत ने उनके प्रत्यर्पण के लिए कड़ा प्रयास शुरू कर दिया है। भारत ने बेल्जियम सरकार को भरोसा दिया है कि चोकसी को मुंबई की आर्थर रोड जेल में पूरी तरह से मानवाधिकारों के अनुसार रखा जाएगा। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि क्या उन्हें वाकई वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो भारत दावा कर रहा है?

भारत ने बेल्जियम को भेजा पत्र

भारत ने बेल्जियम को एक पत्र भेजकर जेल में चोकसी को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी है। बताया गया है कि उन्हें बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा। वहां उन्हें साफ चटाई, तकिया, चादर और कंबल दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लकड़ी या लोहे का बिस्तर भी उपलब्ध कराया जाएगा। चोकसी के वकीलों का कहना है कि उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है, इसलिए उनकी सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। जेल में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो भारत ने कहा है कि चोकसी को साफ पीने का पानी, 24 घंटे मेडिकल सुविधा और पौष्टिक खाना मिलेगा।

RELATED NEWS

Mehul Choksi

क्या है 14000 करोड़ का PNB बैंक का घोटाला ? कौन है मेहुल चोकसी.. नीरव मोदी से क्या है उसका रिश्ता?

अप्रैल 14, 2025

गुजरात में Deputy CM तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, दिया था ये विवादित बयान

अप्रैल 26, 2023

जेल की सफाई रोज की जाएगी और बैरक में पर्याप्त रोशनी और हवा का इंतजाम होगा। उन्हें हर दिन एक घंटे से ज्यादा समय बाहर टहलने और व्यायाम करने के लिए दिया जाएगा। मौसम सामान्य रहने की वजह से न तो हीटर की जरूरत होगी और न ही एयर कंडीशनर की।

खाने की बात करें तो चोकसी को दिन में तीन बार खाना दिया जाएगा। अगर डॉक्टर की सलाह से विशेष डाइट की जरूरत होगी तो वो भी उपलब्ध कराई जाएगी। जेल में कैंटीन भी है, जहां से फल, जूस और हल्के स्नैक्स खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा, योग, ध्यान, किताबें, बोर्ड गेम्स जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्हें खुले आंगन में टहलने और व्यायाम करने का भी मौका मिलेगा। साथ ही बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियों की भी सुविधा दी जाएगी।

भारत ने बेल्जियम को भरोसा दिलाया है कि चोकसी की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, सवाल यह है कि क्या जेल में वास्तव में यही सुविधाएं मिलेंगी। इस मुद्दे पर आगे क्या होगा, यह समय ही बताएगा। फिलहाल भारत की तरफ से सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Tags: Mehul Choksipnb fraud case
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Mehul Choksi

क्या है 14000 करोड़ का PNB बैंक का घोटाला ? कौन है मेहुल चोकसी.. नीरव मोदी से क्या है उसका रिश्ता?

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 14, 2025

Mehul Choksi: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, जो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 14,000 करोड़ रुपये के घोटाले का मुख्य...

गुजरात में Deputy CM तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज, दिया था ये विवादित बयान

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 26, 2023

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, गुजरात में...

Next Post
Kasganj News

Kasganj News : गांव में बचा हुआ भंडारा बना मुसीबत, खाते ही 100 लोग पहुंचे अस्पताल

GenZ Protest Nepal

नेपाल के वित्त मंत्री की फिल्मी अंदाज में पिटाई, जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे बरसाए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist