Site icon News1India

HiBox App scams : 500 करोड़ घोटाले में फंसे एल्विश, भारती, रिया समेत कई सेलेब्स, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

HiBox App scams

HiBox App scams : रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले और सुशांत सिंह सुसाइड केस से धीरे-धीरे अपने ट्रैक पर वापस आ रही थी, लेकिन वह एक और मुसीबत में फंस गई है। हाल ही में रिया को दिल्ली पुलिस ने तलब किया है दिल्ली पुलिस ने रिया को ऐप घोटाले के मामले में तलब किया है, बता दें यह घोटाला 500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है, इस मामले में रिया समेत कई सेलेब्स जुड़े है एल्विश, रिया, भारती समेत कई सेलेब्स ने इस ऐप का प्रचार किया था, जिससे यूजर्स को इसमे धोखा मिला है और उन्होंने इसमें अपने पैसे गवा दिए है।

बता दें दिल्ली पुलिस ने इन तीनों के अलावा 20 सेलेब्स को नोटिस भेजा है जिससे उनके हिबॉक्स मोबाइल ऐप से जुड़े होने की जांच हो सके, दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई तब की जब यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने ऐप में निवेश किया और उनके साथ धोखा हुआ है।

पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने  इस मामले को एक सोचा-समझा घोटाला बताया है जिसमें “HIBOX” नामक मोबाइल एप्लिकेशन शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स ने सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स के प्रचार के चलते इसमें निवेश किया था। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी के अनुसार, इस ऐप ने 1 से 5 प्रतिशत की दैनिक गारंटीशुदा वापसी का वादा किया था, जिससे महीने में 30% से 90% तक रिटर्न मिलने का दावा किया गया। लगभग 30 हजार लोगों ने इसमें पैसे लगाए।

यह भी पढ़े : Bigg Boss 18 : अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान को दी भगवद गीता, भाईजान ने दिया ऐसा रिएक्शन…

पुलिस ने भेजा नोटिस

फरवरी में लॉन्च हुई इस ऐप ने शुरुआत में यूजर्स को रिटर्न दिए, लेकिन जुलाई से तकनीकी समस्याओं और कानूनी कारणों के चलते भुगतान में देरी होने लगी थी। कई प्रमुख सेलिब्रिटी-इन्फ्लुएंसर्स, जैसे सौरव जोशी और अभिषेक मल्हान, को कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्य आरोपी, शिवराम, जिसे चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है, के चार बैंक खातों से 18 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए हैं।

Exit mobile version