शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

14 साल की उम्र में बांग्लादेश से भागकर आया भारत, लिंग चेंज करवा कर बन गया किन्नर, नाम दिया ज्योति मां, फिर नकली किन्नरों की खड़ी कर ली फौज।

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महज 14 साल की उम्र में उसने बांग्लादेश में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस केस दर्ज करती है और आरोपी लड़के को दबोचने के लिए ऑपरेशन शुरू कर देती है। तभी शातिर लड़के ने ढाका में एक और लूट की घटना को अंजाम देता है और चाकू से कारोबारी का मर्डर कर देता है। फिर क्या था सिरफिरे के पीछे पुलिस हाथ धोकर पीछे पड़ जाती है। पुलिस से बचने के लिए खूंखार विलेन भारत आ जाता है। धर्म छिपाता है। लिंग परिवर्तन कर किन्नर बन जाता है। शातिर बांग्लादेश के नागरिक ने अपना ठिकाना मुम्बई को बनाता है और महज कुछ सालों के बाद वह किन्नर ज्योति मां बनकर बनकर अपने भक्तों को चौबीसों घंटे आशीर्वाद दे लगता है। लोग ज्योति मां को देवी का स्वरूप मानकर उसके दर पर सिर झुकाते और मन्नत मांगते। ज्योति मां किन्नर का प्रभाव इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके दरबार में कई स्थानीय नेता भी हाजिरी दिया करते थे। अब ये 44 साल की किन्नर ज्योति मां पुलिस के शिकंजे में है। उसे शिवाजी पुलिस ने दबोच लिया है।

शिवाजी नगर पुलिस के मुताबिक, इस कथित ज्योति मां के खिलाफ अपहरण, मारपीट और अन्य गंभीर आरोप में कई केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं, यह किन्नर भारतीय नहीं बल्कि बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो अवैध रूप से नाम और पहचान बदलकर पिछले 30 सालों से भारत में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक बांग्लादेशी किन्नर ज्योति मां उर्फ बाबू आयनल खान 14 साल की उम्र में अवैध रूप से भारत आया था। यहां इसने अपनी असली पहचान छिपाकर मुस्लिम बहुल इलाकों में रहा और फिर मौका देखकर गोवंडी में अड्डा जमा लिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि बाबू आयनल खान उर्फ ज्योति मां ने इन वर्षों में किन्नरों का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया, जिनमें उसके 200 से अधिक किन्नर चेले हैं। ज्योति किन्नर और उसके चेले ट्रेन, बस और रईस इलाकों में रहने वाले लोगों का शिकार किया करते थे। ट्रेन के अंदर कई वारदातों को ज्योति के चेलों ने अंजाम दिया। पुलिस की मानें तो ज्योति ने पूरे नेटवर्क को खडा किया। खुद भगवा चोला ओड़ लिया और अपनी ऑलीशान कोठी में बैठकर नकली हिजड़ों के जरिए वारदातों को अंजाम दिलवाया करती।

RELATED NEWS

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

जनवरी 22, 2026
Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

दिसम्बर 21, 2025

पुलिस की जांच में पता चला है कि इसके मुंबई और उपनगरों में इसके नाम से 20 से अधिक घर और अन्य संपत्तियां हैं। ट्रेनों, हाईवे, घरों और अन्य जगहों किन्नरों के खिलाफ दर्ज होने वाले अधिकतर घटनाओं में इसके ही चेले लोगों का हाथ है। इनमें से अधिकतर किन्नर नकली हैं। पुलिस अब इस गिरोह और इसके अवैध संपत्ति और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि ज्योति मां के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति मौजूद है। शिवाजी नगर पुलिस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इन दिनों अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पिछले दिनों आठ बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी गोवंडी इलाके से हुई थी। इनमें से कुछ किन्नर भी थे। इनसे हुई कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को ज्योति मां उर्फ बाबू आयनल खान के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद खान को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति मां बांग्लादेशी लोगों को मुंबई में बसाने में मदद किया करती थी। क्योंकि, पुलिस ने जब इसके दस्तावेजों की जांच की तो इसका जन्म प्रमाणपत्र, आधार और पैन कार्ड सभी फर्जी पाए गए।

पुलिस के मुताबिक इसके गिरोह के किन्नर शिवाजी नगर, गोवंडी, रफीक नगर, कुर्ला, देवनार, नारपोली और ट्रॉम्बे क्षेत्रों में सक्रिय हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि ये सभी फर्जी दस्तावेज पर यहां रह रहे हैं। इन अवैध बांग्लादेशी लोगों की धड़ पकड़ जारी है। बहरहाल, शिवाजी नगर पुलिस ने ज्योति मां उर्फ बाबू आयनल खान को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल पुलिस किन्नर ज्योति के अन्य चेलों की तालाश में ऑपरेशन चलाए हुए है। पुलिस की मानें तो ज्योति ने बांग्लादेश के कई नागरिकों को भारत के अंदर दाखिल करवाया। उन्हें भी फर्जी किन्नर बना दिया। पुलिस की मानें तो ज्योति के साथ करीब तीन दर्जन किन्नर हर वक्त रहते थे। ज्योति लग्जरी कारों पर चलती थी। उसके चेले हर वक्त सुरक्षा में तैनात रहते थे। अब पुलिस गैंग्स ऑफ नकली किन्नर के खात्में को लेकर दिनरात एक किए हुए है।

 

Tags: BangladeshKinnar Jyoti MaaKinnar Jyoti Maa arrestedMumbai
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Bangladesh Boycott: बांग्लादेश सरकार ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की पुष्टि करते हुए आईसीसी (ICC) पर कड़ा निशाना...

Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

by Mayank Yadav
दिसम्बर 21, 2025

Bangladesh protests: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग के...

78 वर्षीय शेख हसीना को मौत की सजा

शेख हसीना को मौत की सज़ा, ढाका कोर्टरूम में गूंजे जयकारे

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

शेख हसीना : बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने...

बांग्लादेश में तनाव, ढाका में धमाके शेख हसीना पर फैसला आने से पहले माहौल तनावपूर्ण

बांग्लादेश में तनाव, ढाका में धमाके शेख हसीना पर फैसला आने से पहले माहौल तनावपूर्ण

by Kanan Verma
नवम्बर 17, 2025

Dhaka : बांग्लादेश में रविवार को देर रात विस्फोट और बढ़ती अशांति देखी गई, जबकि अधिकारी अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना...

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

एक्टर रवि किशन ने करवा चौथ पर पत्नी प्रीति को ऐसा क्या दिया तोहफा, जो अब सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देश के साथ विदेशों में देररात करवा चौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने...

Next Post
Lakhimpur Kheri bus fire incident

Uttar Pradesh news:लखीमपुर खीरी में यात्रियों से भरी बस में लगी आग 20 झुलसे,फायर ब्रिगेड की देरी से लोगों में बढ़ा गुस्सा

कुछ ऐसी है शहाबुद्दीन और उनके बेटे ओसामा की कहानी, जो अब तेजस्वी के लिए सियासी पिच कर रहे बैटिंग

कुछ ऐसी है शहाबुद्दीन और उनके बेटे ओसामा की कहानी, जो अब तेजस्वी के लिए सियासी पिच कर रहे बैटिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist