रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

इस फिल्म के बनने के बाद भारत में आया था, हॉरर फिल्में बनने का दौर, जानें भारत में बनने वाली पहली हॉरर फिल्म के बारे में

by Neel Mani
अप्रैल 24, 2023
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में सिनेमा को शुरू से ही बड़ी रोचकता के साथ देखा जाता है लेकिन ये भी सच है पहले फिल्मों में काम करना ठीक नहीं माना जाता था। बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को तो उनके घर वालों ने फिल्मों में काम करने को लेकर उनसे नाराज होकर उन्हें घर से ही निकाल दिया था, तो वहीं कुछ पैरेंट्स ऐसे भी थे जिन्होंने फिल्मों में काम करने को लेकर कभी उनसे बात नहीं की, खैर इस बात के बारे में फिर कभी बात करेंगे।

आज हम आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा।

RELATED NEWS

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

अगस्त 6, 2026
Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

अगस्त 2, 2026

भारतीय सिनेमा में भुतहा यानि हॉरर फिल्मों को शुरू से ही पसंद किया जाता है। सिने जगत में प्यार, इश्क, मोहब्बत, ड्रामा, एक्शन और थ्रिलर के अलावा डर का अपना एक अलग ही रुतबा रहा है। हिंदी फिल्मों में रामसे ब्रदर्स (Ramsay Brothers) को हॉरर फिल्मों का रचयिता माना जाता है। उन्होंने कई मशहूर हॉरर फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें, पुराना मंदिर, दहशत, दो गज जमीन के नीचे और दरवाजा जैसी और भी कई भुतहा फिल्में शामिल है।

साल 1972 में आई फिल्म “दो गज जमीन के नीचे” एक ऐसी फिल्म थी, जिसे उस समय देखकर हर कोई डर जाया करता था। महज 5 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय 40 लाख रुपये की कमाई की थी। एक अहम बात जिसके बारे में आपको पता नहीं होगा ? हिंदी सिनेमा में भले ही रामसे ब्रदर्स को हॉरर फिल्मों का रचयिता माना जाता हो, लेकिन बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को बनाने की शुरुआत किसी ओर ने की थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के बनने के बाद ये हॉरर फिल्मों के लिए एक ट्रेंडसेंटर बन गई थी।

बॉलीवुड में पहली हॉरर फिल्म कमाल अमरोही (Kamal Amrohi) ने बनाई थी, जिसका नाम था “महल” (Mahal) ये फिल्म आजाद भारत की पहली हॉरर फिल्म थी। कमाल अमरोही फिल्मी जगत में 1938 से काम कर रहे थे, लेकिन बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म थी। ये फिल्म साल 1949 में आई थी। ये फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इतना ही नहीं इसकी सफलता के चलते अभिनेत्री मधुबाला (Madhubala) और गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को भी खासी ख्याति दिलाई थी।

इस फिल्म में मधुबाला और जाने-माने अभिनेता अशोक कुमार (Ashok Kumar) लीड रोल में थे। महल ने मधुबाला को स्टारडम दिलाने के साथ-साथ उन्हें उस दौर की बड़ी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार कर दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म ने लता मंगेशकर को भी खासी पहचान दिलाई थी। इस फिल्म का गीत “आएगा आने वाला आएगा” काफी फेमस हुआ था, जो आज भी सुना जाता है। महज 19 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने ये गाना गाया था।

इस फिल्म की कहानी कामिनी नाम की एक ऐसी महिला की थी, जो महल में बरसो से अपने प्रेमी का इंतजार कर रही होती है। इसकी कहानी पुनर्जन्म और भुतहा घटना के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। कामिनी महल में अपने प्रेमी का इंतजार करते रह जाती है वहीं दूसरी ओर उसके प्रेमी की नाव डूब जाती है और वह मर जाता है। प्रेमी के आने की उम्मीद में कामिनी महल में ही दम तोड़ देती है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसके बारे में अशोक कुमार ने खुद बताया था। कुमार ने घटना के बारे में कमाल अमरोही को बताते हुए उस पर फिल्म बनाने के लिए कहा था।

अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह एक पहाड़ी इलाके में जीजीबॉय हाउस के पास शूटिंग कर रहे थे। आधी रात हो चुकी थी, तभी अशोक कुमार ने एक महिला की कार में सिरकटी लाश देखी। तभी वो महिला वहां से गायब हो गई। ये सब देखकर अशोक कुमार के होश उड़ गए थे। कुमार ने ये बात अपने स्टाफ को भी बताई थी, लेकिन उनकी बातों को स्टाफ ने एक सपना समझा था।

इस घटना को लेकर जब अशोक कुमार शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए तो वहां उन्हें बताया गया कि ऐसी घटना उसी जगह 14 साल पहले हो चुकी है।

Tags: Entertainment NewsHorror MoviesKamal AmrohiMahalNews1IndiaRamsay Brothers
Share197Tweet123Share49

Neel Mani

Related Posts

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड घर बैठे देखें दमदार फिल्में और वेब सीरीज, जानें पूरी लिस्ट

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

OTT Releases This Weekend: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे...

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

Lock Upp 2 से डबल एविक्शन ने मचाई हलचल, इन दोनों कंटेस्टेंट का सफर हुआ खत्म

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Lock Upp 2 : नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को...

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

Social Media Trend: ऋतिक रोशन के किस वायरल ट्रेंड पर भड़की कंगना रनौत? सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी बहस

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Social Media Trend:  बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर...

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान,रानी मुखर्जी समेत ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

by Sadaf Farooqui
जुलाई 30, 2026

Maharashtra State Film Awards: महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने 29 जुलाई को महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Atiq Ahmed Murder: ‘उस दिन कामयाब नहीं होते तो फिर...’ अतीक हत्याकांड के मास्टरमाइंड ने बताया पूरा प्लान

World Malaria Day: मच्छरों के आतंक से ये पौधे करेंगे मदद, नहीं करना पड़ेगा मच्छरों से होने वाली बीमारी का सामना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist