शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मुश्किल में JAAT, सनी देओल और रणदीप हुड्डा के खिलाफ जालंधर में FIR, जानें क्या है मामला…

सनी देओल की फिल्म जाट को रिलीज़ हुए 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब यह फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा के साथ-साथ इसके निर्देशक और निर्माता के खिलाफ जालंधर में मामला दर्ज किया गया है।

by Gulshan
अप्रैल 18, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Sunny Deol
Share on FacebookShare on Twitter

Sunny Deol : सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन वजह इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज़्यादा इसके एक विवादित सीन को लेकर है। शुरुआत में फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब यह फिल्म फ्लॉप की ओर बढ़ती नज़र आ रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म की टीम की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

‘जाट’ पर लगा आरोप

फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि सनी देओल, रणदीप हुड्डा, निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और निर्माता नवीन यरनेनी के खिलाफ जालंधर के सदर थाने में धारा 299 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के एक दृश्य में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने जैसी स्थिति को दर्शाया गया है, जिससे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

RELATED NEWS

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

दिसम्बर 17, 2025
धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

दिसम्बर 16, 2025

इस दृश्य पर मचा बवाल

शिकायत के अनुसार, फिल्म में ऐसा सीन दिखाया गया है जिसमें रणदीप हुड्डा, जो विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, चर्च के भीतर एक पवित्र स्थान पर खड़े दिखाई देते हैं। इस दौरान चर्च के अंदर गुंडागर्दी और धमकाने वाले दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्हें ईसाई धर्म के प्रतीकों और पवित्रता का अपमान माना गया है। यही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि फिल्म में ईसाई धर्म की पवित्र वस्तुओं का भी अपमान किया गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : इस नई तकनीक से भूकंप आते ही हवा में उड़ जाएगा आपका घर, ज़मीन पर नहीं आएगी कोई…

यह मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है और फिल्म से जुड़े सभी प्रमुख लोगों पर शिकंजा कसता नज़र आ रहा है। गौरतलब है कि ‘जाट’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। ‘गदर 2’ के बाद सनी देओल की यह वापसी फिल्म थी, जिससे काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने अब तक 8 दिनों में करीब 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, विवाद और जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया के चलते इसका प्रदर्शन अब ढलान पर जाता दिख रहा है।

‘जाट 2’ की हुई घोषणा

बावजूद इसके, मेकर्स ने ‘जाट 2’ का भी एलान कर दिया है। अब देखना ये होगा कि विवादों से घिरी ये फिल्म आगे क्या रुख अपनाती है और इसका असर इसके सीक्वल पर कितना पड़ता है।

Tags: Sunny Deol
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

Border 2 टीजर लॉन्च: सनी देओल के इमोशनल पल ने फैंस को किया स्तब्ध, डायलॉग के दौरान छलक आए आंसू

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 17, 2025

Border 2: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के...

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

धर्मेंद्र को याद कर सिनेमा हॉल में लौट रही उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना, फैंस के लिए खास नए साल का तोहफा

by Sangeeta Sharma
दिसम्बर 16, 2025

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को याद करने के लिए उनकी हिट फिल्म यमला पगला दीवाना को फिर से सिनेमाघरों...

बड़ी चटपटी कहानी है एक्टर धमेंद्र की, जानें कैसे सिनेमा के ’ही-मैन’ से रातोंरात बने बॉलीवुड के ’एक्शन किंग’

बड़ी चटपटी कहानी है एक्टर धमेंद्र की, जानें कैसे सिनेमा के ’ही-मैन’ से रातोंरात बने बॉलीवुड के ’एक्शन किंग’

by Vinod
नवम्बर 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नही...

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

धर्मेंद्र के घर के बाहर मीडिया से भिड़े सनी देओल, बोले – “थोड़ी शर्म करो, घर में मां-बाप हैं क्या?”

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 13, 2025

बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका परिवार मुंबई स्थित घर लौटा। तभी घर के...

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

बॉर्डर 2 से लेकर द किंग तक, 2026 में बड़े पर्दे पर छाएंगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स

by Sangeeta Sharma
नवम्बर 7, 2025

साल 2026 बॉलीवुड के लिए जबरदस्त एक्शन फिल्मों का साल साबित होने वाला है। इस साल सिनेमा के तीन बड़े...

Next Post
Ghaziabad News

गाजियाबाद स्टेशन पर औरंगजेब की तस्वीर से मचा बवाल, आखिर क्यों पेंटिंग पर पोती गई कालिख

K2-18b

K2-18b पर जीवन के संकेत, क्या ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं? जानिए सबकुछ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist