शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Birthday special : जिनकी आवाज़ में जादू ,ग़ज़लें आज भी लोगों की ज़ुबां पर , कैसे तय किया ग़ज़ल सम्राट बनने का सफ़र

ग़ज़लों के बादशाह जगजीत सिंह अपनी गायकी से लाखों दिलों पर राज किया ,डीएवी कॉलेज से संगीत की शुरुआत की, । 2010 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा उनकी ग़ज़लें आज भी अमर हैं।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 8, 2025
in मनोरंजन
Jagjit Singh, Ghazal Singer, Jalandhar
Share on FacebookShare on Twitter

Jagjit Singh Ghazal King ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह ने अपनी सुरीली आवाज़ से लाखों दिलों को छुआ। “कोई फ़रियाद,” “चिट्ठी न कोई संदेश” जैसी ग़ज़लें आज भी लोगों की जुबां पर हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका जालंधर से गहरा नाता था। यही वह जगह थी, जहां से उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा था।

डीएवी कॉलेज से हुई थी शुरुआत

8 फरवरी 1941 को श्रीगंगानगर (राजस्थान) में जन्मे जगजीत सिंह का असली नाम जगमोहन सिंह धीमान था। उनके पिता उन्हें इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका दिल संगीत में बसता था। जालंधर के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन करते हुए उन्होंने संगीत में अपना हुनर निखारा। वे पढ़ाई से ज्यादा रियाज़ में समय बिताते थे और कॉलेज के हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते थे।

RELATED NEWS

Kulhad Pizza Couple: प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद कुल्हड़ पिज्जा के मालिक का ये वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे सहज अरोड़ा

Kulhad Pizza Couple: प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद कुल्हड़ पिज्जा के मालिक का ये वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे सहज अरोड़ा

सितम्बर 23, 2023

Jalandhar: शराब के नशे में धुत दामाद पहुंचा ससुराल, सो रहे पत्नी और बच्चों समेत 5 को जिंदा जलाकर लगाई कुंडी

अक्टूबर 18, 2022

कॉलेज में सुदर्शन फाकिर से दोस्ती

डीएवी कॉलेज में ही उनकी मुलाकात मशहूर शायर सुदर्शन फाकिर से हुई। दोनों की गहरी दोस्ती हो गई। जब जगजीत सिंह रियाज़ करते, तो सुदर्शन फाकिर सितार बजाकर उनका साथ देते। दोनों ने ऑल इंडिया रेडियो में भी साथ काम किया। यहीं से ग़ज़ल गायन का सफर शुरू हुआ।

1965 में मुंबई जाने का फैसला

1965 में वे मुंबई चले गए और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष करने लगे। अपनी मेहनत और सुरों की मिठास से वे ग़ज़ल सम्राट बने। उनकी ग़ज़लें सीधे दिल को छूने वाली होती थीं, इसलिए लोग उन्हें बेहद पसंद करते थे।

 डीएवी कॉलेज की एलुमिनाई मीट में आए 

1967 में उन्होंने पत्नी चित्रा सिंह के साथ जालंधर के लायंस भवन में प्रस्तुति दी थी। इसके बाद 2009 में वे डीएवी कॉलेज की एलुमिनाई मीट में शामिल हुए। उन्होंने कॉलेज गेट पर माथा टेककर प्रवेश किया और मंच से कहा कि “यह कॉलेज मेरा कर्जदार नहीं, मैं इसका कर्जदार हूं। इसी ने मुझे जगजीत सिंह बनाया।”

कॉलेज के हॉस्टल में रहते थे जगजीत

प्रो. शरद मनोचा, जो उनके शिक्षक रह चुके हैं, बताते हैं कि जगजीत सिंह कॉलेज के हॉस्टल के कमरा नंबर 169 में रहते थे। वे सुबह 5 बजे उठकर रियाज़ करते थे, जिससे दोस्त नाराज भी हो जाते थे। वे इतने हुनरमंद थे कि कहते थे “कोई भी वाद्ययंत्र लाकर दो, मैं आधे घंटे में बजा दूंगा।”

2010 में दुनिया को अलविदा कहा

जगजीत सिंह ने कहा था कि वे हर साल एलुमिनाई मीट में आएंगे, लेकिन 2010 में उनका निधन हो गया। उनकी आवाज़ हमेशा अमर रहेगी और उनकी ग़ज़लें आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई हैं।

Tags: Ghazal SingerJagjit SinghJalandhar
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kulhad Pizza Couple: प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद कुल्हड़ पिज्जा के मालिक का ये वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे सहज अरोड़ा

Kulhad Pizza Couple: प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद कुल्हड़ पिज्जा के मालिक का ये वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे सहज अरोड़ा

by Juhi Tomer
सितम्बर 23, 2023

जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह है इंटरनेट पर...

Jalandhar: शराब के नशे में धुत दामाद पहुंचा ससुराल, सो रहे पत्नी और बच्चों समेत 5 को जिंदा जलाकर लगाई कुंडी

by Anu Kadyan
अक्टूबर 18, 2022

पंजाब के जालंधर में एक सनसनीखेज और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स...

Next Post
Greater Noida

दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, जानें क्या थी वजह

Delhi Chunav Parinam : PM  मोदी के इस दांव से ढहा APP का किला, BJP की ‘अजेय’ बढ़त के बीच संकट में Arvind Kejriwal

Delhi Chunav Parinam : PM  मोदी के इस दांव से ढहा APP का किला, BJP की ‘अजेय’ बढ़त के बीच संकट में Arvind Kejriwal

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist