Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भजन किंग Anup Jalota को डेट करने वाली Jasleen Matharu अब इस शख्स को कर रही है डेट !

भजन किंग Anup Jalota को डेट करने वाली Jasleen Matharu अब इस शख्स को कर रही हैं डेट !

नई दिल्ली: ऐसी लागी लगन मीरा हो गयी मगन वो तो गली-गली हरी गुण गाने लगी। इस भजन को आपने कई बार सुना होगा। मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा (Anup Jalota) ने इस भजन को गाया था। ये भजन इतना पॉपुलर है कि आज भी लोग इसे सुनना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इस भजन को अनूप जलोटा के नाम से भी जाना है।

Photo Credit @ jasleenmatharu Instagram

खैर ये तो बात हुई इस भजन की। आपको बिग बॉस (Bigg Boss) का सीजन 12 तो याद ही होगा। इस सीजन में अनूप जलोटा के साथ मॉडल और एक्ट्रेस जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने भी एंट्री ली थी। दोनों साथ में बतौर घर के कंटेस्टेंट के तौर पर इस सीजन में शामिल हुए थे। इस शो के बाद भी अनूप जलोटा और जसलीन मथारू कई दिनों तक चर्चा में बने रहे थे।

Photo Credit @ jasleenmatharu Instagram

बिग बॉस के घर में जसलीन को कभी अनूप जलोटा के गालों पर किस करते हुए तो कभी बिकिनी में अपने हुस्न के जलवे दिखाते हुए देखा गया था। उस दौरान उनके और अनूप जलोटा के रिलेशनशिप के काफी चर्चे हुए थे। बिग बॉस में दोनों को क्लोजी होते हुए देख काफी लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। इतना ही नहीं इस सीजन को जसलीन और अनूप जलोटा के नाम से भी जाना जाता था। आलम ये था की शो के खत्म हो जाने के बाद भी दोनों को लेकर ये ख़बर उड़ी थी की जसलीन मथारू और अनूप जलोटा ने शादी कर ली है।

लेकिन इन अफवाहों के बाद ये जोड़ी फिर एक साथ काफी कम देखी गई थी। शो खत्म होने के बाद दोनों फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है (Wo Meri Student Hai) में एक साथ एक्टिंग करते हुए देखे गए थे। बिग बॉस के बाद दोनों को साथ में बहुत कम देखा गया। जसलीन मथारू अब म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया पर नज़र आती हैं। इंटरनेट पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। अनूप जलोटा के साथ उनका रिश्ता आज तक किसी को समझ नहीं आया। अनूप जलोटा जसलीन को अपनी शिष्या बताया करते थे।

Photo Credit @ jasleenmatharu Instagram

आपको बता दें, जसलीन मथारू को लेकर अब ख़बर ये है कि वे भोपाल बेस्ड कॉस्मेटिक सर्जन को डेट कर रही हैं।

Exit mobile version