Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news : खेसारी यादव का नया अंदाज़, किसकी भक्ति का गाना हुआ सुपरहिट, दो दिन में मिले करोड़ों व्यूज

खेसारी लाल यादव का नया भक्ति गीत ‘तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। भावनात्मक अंदाज़, मीठी आवाज़ और श्रद्धा से भरे इस गीत ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

by SYED BUSHRA
June 22, 2025
in मनोरंजन
Khesari Lal Yadav devotional song on Premanand Maharaj
Share on FacebookShare on Twitter

Khesari Lal Yadav devotional song on Premanand Maharaj : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए बल्कि दमदार गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं। आमतौर पर खेसारी अपने मस्ती भरे, जोशीले गानों के लिए मशहूर हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया है। हाल ही में उन्होंने एक भक्ति गीत रिलीज किया है जो एक आध्यात्मिक गुरु पर आधारित है। इस गाने को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

गाना हुआ सुपरहिट, दो दिन में मिले डेढ़ मिलियन से ज्यादा व्यूज

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेरे प्यार में पागल प्रेमानंद’ 19 जून को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही गाना दर्शकों के दिलों में उतर गया। सिर्फ दो दिनों में ही इस गाने ने 1.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। खबर लिखने तक गाने को 17,48,957 बार देखा जा चुका था, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है।

RELATED NEWS

No Content Available

पीले वस्त्रों में दिखा भक्ति का रंग

इस भक्ति गीत में खेसारी लाल पूरी तरह से आध्यात्मिक भाव में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पीले रंग के पारंपरिक वस्त्र पहन रखे हैं और गाने में पूरी श्रद्धा के साथ भजन गाते दिखते हैं। गाने के बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने और संगीत दिया है जयदीप वर्मा ने। इसका निर्देशन किया है लक्की विश्वकर्मा ने। गाना ‘खेसारी डिवोशनल’ नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

नेटिजन्स बोले, खेसारी की आवाज में भक्ति का जादू

इस गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर खेसारी के फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “खेसारी जी, आपकी आवाज में भक्ति गीत बहुत ही मीठा लगता है।” वहीं एक और ने लिखा, “अब तक का सबसे भावनात्मक गाना। खेसारी जी की आवाज में सच्ची श्रद्धा झलकती है।” एक और शख्स ने लिखा, “जो कहता है कि खेसारी भक्ति गीत नहीं गा सकते, उसे ये गाना जरूर सुनना चाहिए।”

प्रेमानंद महाराज को समर्पित गाना

यह गाना वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज को समर्पित है, जो अपने भक्ति प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं। गाने में उनके प्रति खेसारी लाल की श्रद्धा साफ दिखाई देती है।

Tags: Bhojpuri MusicDevotional Songs
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
UPI Fraud

सिर्फ एक क्लिक, और उड़ गए पैसे! UPI के नए फीचर का बना जाल, साइबर ठग कर रहे बड़ा फ्रॉड

Prakash Shah spiritual journey

रिलायंस के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट प्रकाश शाह जिन्होंने आलीशान ज़िंदगी छोड़, क्यों अपनाया जैन साधु का जीवन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist