Thursday, February 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

मृणाल ठाकुर कने बिपाशा को कहा ‘मर्दाना’ अब जाके माफी मांगी तो जनता ने कहा- नाम लेकर बोलिए मैडम!

मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु को ट्रोल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद मृणाल ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी है और सफाई देते हुए कहा कि यह बात उन्होंने 19 साल की उम्र में कही थी, जिस पर अब उन्हें पछतावा है।

Gulshan by Gulshan
August 15, 2025
in TOP NEWS, मनोरंजन
Mrunal Thakur
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mrunal Thakur : बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ उनकी अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, दूसरी तरफ उन्हें साउथ स्टार धनुष के साथ लिंक किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बिपाशा बसु को लेकर टिप्पणी की थी, जो अब भारी पड़ती नजर आ रही है।

वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो उस वक्त का है जब मृणाल टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर रही थीं। वायरल क्लिप में मृणाल एक सह-कलाकार से पूछती हैं —
“क्या आप ऐसी लड़की से शादी करना चाहेंगे जो मर्दाना और मसल्स वाली हो? तो जाओ बिपाशा से शादी कर लो। सुनो, मैं बिपाशा से कहीं बेहतर हूं, ठीक है?” इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा और मृणाल को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

RELATED POSTS

Dhanush Mrunal Thakur marriage

Dhanush Love Story: डेटिंग की खबरों से शादी की चर्चाओं तक, जानिए धनुष के रिश्ते से जुड़ी हर बात

January 16, 2026
बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी, इंस्टाग्राम वीडियो में दी मज़ेदार प्रतिक्रिया

बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी, इंस्टाग्राम वीडियो में दी मज़ेदार प्रतिक्रिया

December 1, 2025

सोशल मीडिया पर मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद, मृणाल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा:
“19 साल की उम्र में मैंने कई बेतुकी और गैरजिम्मेदार बातें कहीं। उस वक्त मुझे यह समझ नहीं आता था कि मेरे शब्द किसी को कितनी ठेस पहुंचा सकते हैं, भले ही वो मजाक में कहे गए हों। मेरा मकसद कभी भी किसी को बॉडी शेम करना नहीं था, लेकिन अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है, तो मुझे उसका गहरा अफसोस है। काश मैंने अपने शब्द सोच-समझकर चुने होते। समय के साथ मैंने सीखा है कि सुंदरता के कई रूप होते हैं और अब मैं हर रूप की कद्र करती हूं।”

Mrunal tahkur apologise to bipasha

यह भी पढ़ें : कोई CA, कोई प्रोफेसर — प्रेमानंद महाराज के साथ हर पल…

जनता का क्या है कहना ?

बड़ी संख्या में लोग मानते हैं कि माफी सच्चे दिल से मांगी गई होती, तो उसमें बिपाशा बसु का नाम जरूर शामिल होता। अब देखना यह होगा कि मृणाल इस आलोचना पर आगे क्या प्रतिक्रिया देती हैं — क्या वह बिपाशा से व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगेंगी या फिर यह मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Tags: Mrunal Thakur
Share198Tweet124Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Dhanush Mrunal Thakur marriage

Dhanush Love Story: डेटिंग की खबरों से शादी की चर्चाओं तक, जानिए धनुष के रिश्ते से जुड़ी हर बात

by SYED BUSHRA
January 16, 2026

Dhanush Love story: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के रिश्ते को लेकर...

बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी, इंस्टाग्राम वीडियो में दी मज़ेदार प्रतिक्रिया

बॉलीवुड स्टार मृणाल ठाकुर ने डेटिंग अफवाहों पर तोड़ा चुप्पी, इंस्टाग्राम वीडियो में दी मज़ेदार प्रतिक्रिया

by Sangeeta Sharma
December 1, 2025

Mrunal Thakur: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं — लेकिन इस बार किसी फिल्म प्रमोशन या...

Next Post
मुस्कान और सोनम से भी खूंखार निकली यूपी की बबली, LOVE के लिए पति को मारा फिर ससुर का भी घोंट दिया गला

मुस्कान और सोनम से भी खूंखार निकली यूपी की बबली, LOVE के लिए पति को मारा फिर ससुर का भी घोंट दिया गला

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

93 साल पहले कानपुर को अंग्रेजों से करा लिया गया था आजाद, कौन थे हुलास सिंह, जो बनाए गए कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist