Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Fateh Movie: हिट और सुपरहिट तो सब जानते हैं लेकिन ये sleeper hit क्या है? क्यों सोनू सूद की फतेह को मिला ये ख़िताब

Fateh Movie: हिट और सुपरहिट तो सब जानते हैं लेकिन ये sleeper hit क्या है? क्यों सोनू सूद की फतेह को मिला ये ख़िताब

सोनू सूद की फिल्म फतेह ने धीमी शुरुआत के बाद अच्छा प्रदर्शन किया और अब इसे ‘स्लीपर हिट’ कहा जा रहा है। तीन हफ्तों में इसने 30.07 करोड़ रुपये कमाए। यह सोनू की पहली डायरेक्टेड फिल्म भी है। स्लीपर हिट वे फिल्में होती हैं, जो धीरे धीरे लोगों के बीच पॉपुलर होती हैं।

by Sadaf Farooqui
03/02/2025

Fateh Movie:बॉलीवुड में सोनू सूद का सफर काफी लंबा रहा है। वह पिछले 23 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने साल 2002 में फिल्म शहीद-ए-आजम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दबंग, हैप्पी न्यू ईयर जैसी कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन इस बार सोनू ने अपनी नई फिल्म फतेह को ‘स्लीपर हिट’ का टैग दिया है।

फिल्म ‘फतेह’ ने की अच्छी कमाई

फतेह इसी साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसे लेकर ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन अब यह धीरे-धीरे अच्छा बिजनेस कर रही है। हाल ही में सोनू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें बताया गया कि फिल्म ने तीन हफ्तों में 30.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हालांकि, सोनू ने इसे ‘हिट’ या ‘सुपरहिट’ नहीं कहा, बल्कि ‘स्लीपर हिट’ बताया। अब सवाल यह है कि आखिर स्लीपर हिट होती क्या है?

RELATED NEWS

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, थाईलैंड में फंसे शख्स की कराई वतन वापसी

June 15, 2022

क्या होती है स्लीपर हिट

जब कोई फिल्म अपने बजट से 150% ज्यादा कमाई कर लेती है, तो उसे हिट माना जाता है। अगर फिल्म 150 से 200% कलेक्शन कर ले, तो वह सुपरहिट कहलाती है। वहीं, 200% से ज्यादा कमाई होने पर उसे ब्लॉकबस्टर का दर्जा दिया जाता है।

लेकिन स्लीपर हिट फिल्में थोड़ी अलग होती हैं। ये वो फिल्में होती हैं, जो रिलीज के पहले कुछ दिनों में खास कमाई नहीं कर पातीं। इनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं होतीं और कई बार लगता है कि ये फ्लॉप हो जाएंगी। लेकिन धीरे धीरे इनकी चर्चा बढ़ती है, लोग एक दूसरे को इसके बारे में बताते हैं और फिर यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर लेती है।

पहले भी कई फिल्में बनीं स्लीपर हिट

बॉलीवुड में पहले भी कई फिल्में स्लीपर हिट बन चुकी हैं। 12th फेल, मुंज्या, विक्की डोनर और क्वीन ऐसी ही फिल्में थीं। शुरुआत में इनका रिस्पॉन्स ठंडा था, लेकिन जैसे जैसे लोगों को इनकी कहानी पसंद आई, वैसे वैसे इनकी कमाई भी बढ़ती गई।

सोनू सूद को लगता है कि उनकी फिल्म फतेह भी इसी कैटेगरी में आती है। यह धीरे से अपनी पकड़ बना रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

सोनू सूद की पहली डायरेक्टेड फिल्म

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि सोनू सूद ने इसमें सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया है। यह उनकी पहली डायरेक्ट की गई फिल्म है। इसमें जैकलीन फर्नांडिस, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आए हैं।

 

Related Posts

सोनू सूद ने फिर दिखाई दरियादिली, थाईलैंड में फंसे शख्स की कराई वतन वापसी

June 15, 2022
Next Post
Smartphone Battery

Technology News: स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म? जानिए कौनसे ऐप्स सबसे ज्यादा बैटरी करते हैं ड्रेन

Income tax changes and RBI interest rate cuts

Budget 2025 : 12 लाख की आयकर छूट, सदमे में विपक्ष,क्या 7 फरवरी को वित्त मंत्री विरोधियों को देंगी नया झटका

Smartphones

Upcoming smartphone: फरवरी में लॉन्च होने वाले हैं दमदार स्मार्टफोन, जानिए कौन सा है आपके लिए परफेक्ट

POPULAR POST

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

Survey Report : कौन बना देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री? Best CM Survey 2026 में किसे मिला पहला स्थान

November 2, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Horoscope Today

Horoscope Today : मेष से मीन तक का आज कैसा रहेगा दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें?

November 1, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India