Sunday, November 22, 2026 9:21 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » Birthday special : पूनम ढिल्लों की अधूरी प्रेम कहानी ,अफेयर, तलाक़ और दोबारा शादी न करने की क्या थी वजह

Birthday special : पूनम ढिल्लों की अधूरी प्रेम कहानी ,अफेयर, तलाक़ और दोबारा शादी न करने की क्या थी वजह

पूनम ढिल्लों की शादीशुदा जिंदगी में अफेयर और अकेलेपन ने दरार डाली। पति को सबक सिखाने के लिए अफेयर करना महंगा पड़ा। तलाक के बाद बच्चों के लिए दोबारा शादी नहीं की।

by SYED BUSHRA
18/04/2025
Poonam Dhillon personal life and love stor

Poonam Dhillon personal life and love story : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों 18 अप्रैल को अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 15 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली पूनम ने अपनी मासूमियत और अभिनय से 70 के दशक में दर्शकों के दिलों पर राज किया। लेकिन उनकी रियल लाइफ किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं रही। उनकी शादी, अफेयर और तलाक की कहानी एक इमोशनल रोलरकोस्टर रही है।

पूनम ने 1978 में ‘मिस यंग इंडिया’ का खिताब जीतकर खूब सुर्खियां बटोरीं। यश चोपड़ा की फिल्म ‘त्रिशूल’ से डेब्यू किया और फिर ‘नूरी’ से वो स्टार बन गईं। लेकिन जितनी रोशनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ में थी, उतना ही अंधेरा धीरे-धीरे उनकी पर्सनल लाइफ में पसरने लगा।

यश चोपड़ा से जुड़ा नाम

उस वक्त वो यश चोपड़ा के घर पर कुछ समय रहीं, जिससे अफवाहें उड़ने लगीं कि उनके बीच कुछ चल रहा है। लेकिन पूनम ने हमेशा इन बातों को गलत और बेबुनियाद बताया।

RELATED NEWS

Unique Love Story : 70 की उम्र में किस ने रचाई थी चौथी शादी बेटी से भी छोटी बीबी, प्रोफेशनल से ज़्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में

Unique Love Story : 70 की उम्र में किस ने रचाई थी चौथी शादी बेटी से भी छोटी बीबी, प्रोफेशनल से ज़्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में

August 8, 2025

राज सिप्पी से रिश्ता अधूरा रह गया

80 के दशक में पूनम का नाम डायरेक्टर राज सिप्पी के साथ जुड़ा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, लेकिन राज पहले से शादीशुदा थे और अपनी पहली शादी नहीं छोड़ना चाहते थे। ऐसे में पूनम ने खुद ही इस रिश्ते से दूरी बना ली।

अशोक ठकारिया से शादी 

साल 1988 में पूनम की मुलाकात बिजनेसमैन अशोक ठकारिया से हुई। उस समय वह एक ब्रेकअप और पिता के निधन से टूट चुकी थीं। अशोक ने उन्हें सहारा दिया और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पूनम ने एक्टिंग छोड़ दी और फैमिली को समय देने लगीं। दोनों के दो बच्चे हुए बेटा अनमोल और बेटी पलोमा।

जब रिश्तों में आई दरार

शादीशुदा जिंदगी शुरू में तो खुशनुमा रही, लेकिन वक्त के साथ दूरियां बढ़ती गईं। अशोक फिल्मों के प्रोडक्शन में व्यस्त हो गए और पूनम को अकेलापन घेरने लगा। उन्हें ये शिकायत थी कि उनके पति के पास उनके लिए समय नहीं है, यहां तक कि रविवार भी नहीं। इस अकेलेपन में वो खुद को भुला बैठीं।

इसी बीच उन्हें पता चला कि अशोक किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। पूनम को गहरा झटका लगा। गुस्से और तकलीफ में उन्होंने भी एक कदम उठाया जो उनकी जिंदगी बदल देगा। उन्होंने हांगकांग के बिजनेसमैन किकू से अफेयर शुरू कर दिया,सिर्फ इसलिए कि अशोक को सबक सिखाया जा सके।

जब सबकुछ टूट गया

यह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रिश्तों की रही-सही डोर भी तोड़ गया। 1997 में पूनम ने दोनों बच्चों को लेकर पति का घर छोड़ दिया और तलाक की प्रक्रिया शुरू की। कुछ ही महीनों में उनका रिश्ता कानूनी तौर पर भी खत्म हो गया।

टीवी और राजनीति में रहीं  एक्टिव

बॉलीवुड से दूर होने के बाद पूनम ने टीवी और थिएटर में काम करना शुरू किया। वो ‘बिग बॉस सीजन 3’ का हिस्सा भी बनीं और लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया। इसके साथ ही उन्होंने कुछ वक्त के लिए राजनीति में भी कदम रखा और कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं।

दोबारा शादी क्यों नहीं की?

तलाक के बाद पूनम ने खुद को बच्चों की परवरिश में झोंक दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने दोबारा शादी इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें अपने बच्चों को किसी तरह की अस्थिरता में नहीं डालना था। उनका मानना था कि मां और पिता दोनों की भूमिका निभाकर वो बच्चों को बेहतर परवरिश दे सकती हैं।

आज उनकी बेटी पलोमा भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और बेटा अनमोल भी अपने करियर में आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

Unique Love Story : 70 की उम्र में किस ने रचाई थी चौथी शादी बेटी से भी छोटी बीबी, प्रोफेशनल से ज़्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में

Unique Love Story : 70 की उम्र में किस ने रचाई थी चौथी शादी बेटी से भी छोटी बीबी, प्रोफेशनल से ज़्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में

August 8, 2025
Next Post
RBI Penalty

आरबीआई दिया तगड़ा झटका, तीन बैंकों की उड़ाई रातों की नींद, लगा लाखों का जुर्माना...

Allahabad High Court Domestic Violence Case

क्या सास भी बहू के ख़िलाफ़ कर सकती है घरेलू हिंसा का केस? Allahabad High Court का ऐतिहासिक फ़ैसला

Seelampur Murder

हत्यारा चाहे जहां छिपा हो, पड़ताल...' दलित युवक की हत्या पर मनोज तिवारी का गरजता बयान

POPULAR POST

Delhi Pollution

School Update : दिल्ली-NCR के बच्चों को अब जाना होगा स्कूल, हाइब्रिड क्लास खत्म, लागू हुआ नया आदेश?

November 19, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
Bareilly News

Road Safety : बरेली में 10 महीने में 316 की एक्सीडेंट में मौत, किस उम्र के लोग ज्यादा बने हादसों का शिकार?

November 18, 2026
Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
Azamgarh Road Accident

Road Accident : धुंध के कारण भीषण टक्कर, 3 लोगों की मौत, 10 घायल; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

November 19, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India